सीरिया पर हमले ने चीन को दी अमेरिका के विरोध की एक और वजह
बीजिंग। सीरिया पर हुए मिलिट्री अटैक के बाद चीन ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यूएस और उसके सहयोगी देशों की कार्रवाई का विरोध किया है। चीन ने कहा है कि सीरिया में परिस्थितियां जटिल होती जा रही है और इसके लिए समाधान ढूंढने की कोशिश की जानी चाहिए। चीन ने कहा कि एकतरफा सैन्य कार्रवाई संयुक्त राष्ट्र के चार्टर,उसके सिद्धांतों और अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है। चीन ने कहा कि सीरिया में हो रहे हमले परिस्थितियों को और ज्यादा जटिल बनती जा रही है। सीरिया में एक सप्ताह पहले हुए केमिकल अटैक के बाद शुक्रवार शाम को अमेरिका-ब्रिटेन और फ्रांस ने दमिश्क के निकट तीन अलग-अलग ठिकानों पर अटैक किया है।

चीन ने साथ में यह भी कहा है कि पिछले सप्ताह सीरिया में हुए केमिकल अटैक की जांच होनी चाहिए, जिसमें 70 से ज्यादा लोगों जान चली गई थी। अमेरिका और पश्चिमी देशों ने इसके लिए रूस और असद सरकार को जिम्मेदार ठहराया था।
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि चीनी पक्ष का मानना है कि संदिग्ध रासायनिक हमलों में एक व्यापक, निष्पक्ष और उद्देश्यपूर्ण जांच की जानी चाहिए और इसे विश्वसनीय निष्कर्ष मिलना चाहिए। इससे पहले किसी भी पक्ष द्वारा कोई निष्कर्ष नहीं होना चाहिए।
अमेरिका और उसके सहयोगी देश ब्रिटेन और फ्रांस ने मिलकर शुक्रवार शाम को 70 मिनट लगाातार हमले किए, जिसमें 100 से ज्यादा मिसाइलें दागी है। वहीं, इस अटैक के बाद रूस ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि ट्रंप ने खतरनाक रास्ता तैयार कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications