43 चीनी ऐप्स पर भारत ने लगाया प्रतिबंध, चीन बोला- संप्रभुता का बहाना देकर लिया गया फैसला

नई दिल्ली। भारत सरकार ने एक बार फिर से चीनी मोबाइल ऐप के खिलाफ कार्रवाई की है। सरकार ने 43 मोबाइल ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। इन ऐप्स को भारत की सुरक्षा, रक्षा और संप्रभुता को खतरा बताते हुए सरकार ने इनपर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। भारत सरकार की इस कार्रवाई के बाद चीन ने इसका विरोध किया है। चीन की ओर से भारत सरकार के इस फैसले का विरोध करते हुए कहा गया है कि हम इस फैसले का पुरजोर विरोध करते हैं, राष्ट्रीय सुरक्षा का बहाना बताकर कुछ चीनी मोबाइल ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। चीन की सरकार हमेशा से कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करने, नियमों व कानूनों के अनुपालन पर जोर देती है और इसी के अनुरूप काम करती है।

Recommended Video

    43 Chinese Apps Ban: फिर बौखलाया ड्रैगन, WTO की दुहाई देकर लगाया ये आरोप | वनइंडिया हिंदी
    china

    चीन की ओर से कहा गया है कि हमे उम्मीद है कि भारत में सभी कंपनियों को बिना किसी भेदभाव के अच्छे माहौल में काम करने का अवसर प्रदान किया जाएगा और वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन के नियमों का अनुपालन करेगी। भारत और चीन एक दूसरे के विकास में सहायक हो सकते हैं नाकि एक दूसरे के लिए खतरा हैं। दोनों ही देशों को आर्थिक रिश्तों को बेहतर को बेहतर करने की जरूरत है जिससे कि दोनों देशों को व्यापार से फायदा हो। दोनों ही देशों को बातचीत के जरिए समस्या का समाधान करना चाहिए।

    बता दें कि इलेक्ट्रॉनिक्स और इंफोर्मेशन टैक्नोलॉजी मंत्रालय, भारत सरकार ने इंफोर्मेशन टैक्नोलॉजी अधिनियम की धारा 69 ए के तहत 43 मोबाइल ऐप्स तक पहुंच को रोकते हुए एक आदेश जारी किया । इन ऐप के बारे में इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई उन गतिविधियों में संलग्न करने के लिए की गई, जो भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा हैं।

    गौरतलब है कि पहली बार सरकार ने 29 जून को यही कारण बताते हुए 59 चीनी ऐप्स बैन कर दिए थे। फैसला 15 जून को गलवान झड़प के बाद लिया गया था।इसके बाद 27 जुलाई को भी 47 ऐप बैन किए गए थे। अब फिर से सरकार ने 43 मोबाइल ऐप बैन किए हैं। 148 दिन के भीतर 267 ऐप्स पर बैन लगाया जा चुका है और इनमें ज्यादातर ऐप चाइनीज हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+