UNSC में आतंकवाद पर चीन का एक और झूठ, जैश आतंकी को नहीं किया ब्लैकलिस्ट, कही ये बात
नई दिल्ली, 13 अगस्त। आतंकवाद के मुद्दे पर चीन का दोहरा मापदंड एक बार फिर से खुलकर सामने आया है। एक ओर तो चीन ने कहा कि वो आतंकवाद का समर्थन नहीं करता और इसके खिलाफ लड़ाई में वो दुनिया के देशों के साथ खड़ा है। वहीं दूसरी ओर यूएनएससी की बैठक में चीन ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी अब्दुल रऊफ को ब्लैकलिस्ट करने मामले में अभी सहमत नहीं हुआ है। इसके लिए चीन ने समय मांगा है।

नई दिल्ली, 13 अगस्त। आतंकवाद के मुद्दे पर चीन का दोहरा मापदंड एक बार फिर से खुलकर सामने आया है। एक ओर तो चीन ने कहा कि वो आतंकवाद का समर्थन नहीं करता और इसके खिलाफ लड़ाई में वो दुनिया के देशों के साथ खड़ा है। वहीं दूसरी ओर यूएनएससी की बैठक में चीन ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी अब्दुल रऊफ को ब्लैकलिस्ट करने मामले में अभी सहमत नहीं हुआ है। इसके लिए चीन ने समय मांगा है।
UNSC में चीन का दोहरा चरित्र
चीन ने शनिवार को खूंखार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद में आतंकी अब्दुल रऊफ अजहर को काली सूची में डालने के प्रस्ताव पर अडंगा लगा दिया। ये प्रस्ताव अमेरिका और भारत की ओर से यूएनएससी में लाया गया था। 12 अगस्त को चीन ने यूएनससी की बैठक में आतंकवाद पर अपना दोहरा चरित्र उजागर करते हुए प्रस्ताव को पास नहीं होने दिया। हालांकि चीन ने इसके लिए वक्त मांगा है।
LAC पर जताई अनभिज्ञता
भारत- चीन बॉर्डर पर जारी तनाव का असर दोनों देशों के रिश्तों पर भी दिखाई दे रहा है। भारत और अमेरिका की ओर से संयुक्त राष्ट्र में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के भाई अब्दुल रऊफ अजहर को ब्लैक लिस्ट में डालने के प्रस्ताव पर चीन ने कोई निर्णय नहीं लिया। एलएसी के पास सैन्य-वायु सेना की गतिविधि की रिपोर्ट पर भारत में चीनी राजदूत सुन वेडोंग ने कहा, 'भारत और चीन के बीच हस्ताक्षरित समझौतों के अनुसार बॉर्डर पर सभी गतिविधियों का संचालन करता है। मुझे किसी मूवमेंट की कोई विशेष जानकारी नहीं है।'
चीन को अभी समय चाहिए- सुन वेडोंग
दिल्ली में जब चीनी राजदूत सुन वेडोंग से UNSC में भारत और अमेरिका के प्रस्ताव पर चीन के स्टैंड के बारे में पूछा गया तो वेडोंग ने कहा 'चीन को आतंकवादी के डेजिग्नेशन पर अप्लीकेशन का सावधानीपूर्वक स्टडी करने के लिए और समय चाहिए।
14 देशों किया था समर्थन अमेरिका पीछे हटा
जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी संगठन के आतंकी अब्दुल रऊफ अजहर को काली सूची में डालने के अमेरिका और भारत के प्रस्ताव के समर्थन में यूएनएससी के 14 सदस्य देशों ने सहमति जताई थी। लेकिन चीन ने उसप बाधा डालते हुए कहा कि उसे अप्लीकेशन की स्टडी करने के लिए अभीसमय चाहिए। और जब भारत में चीन के दूत से इस विषय में सवाल किया गया तो ठीक वही जवाव उन्होंने भी दिया है।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications