तीसरी बार राष्ट्रपति बनते ही शी जिनपिंग की खुराफात शुरू, भारतीय सीमा के पास उठाया बड़ा कदम
चीन में हर सैन्य गतिविधियों के बारे में सारे फैसले सेंट्रल मिलिट्री कमीशन ही करता है, जिसके अध्यक्ष खुद राष्ट्रपति शी जिनपिंग हैं। और उन्होंने भारतीय सीमा पर काम करने वाले सैन्य अफसरों को इसका उपाध्यक्ष बनाया है।
Xi Jinping News: जिस बात की उम्मीद थी, कि तीसरी बार राष्ट्रपति बनते ही शी जिनपिंग दुनिया को परेशान करना शुरू करेंगे, चीनी राष्ट्रपति ने वही करना शुरू कर दिया है। रविवार को लगातार तीसरी बार राष्ट्रपति का पद संभालने वाले शी जिनपिंग ने भारतीय सीमा पर काम करने वाले पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के तीन अफसरों को कम्युनिस्ट पार्टी में टॉप पॉजीशन पर प्रमोट कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के तीन जनरलों को, जिन्होंने भारत की सीमा से लगे पश्चिमी थिएटर कमांड में सेना का नेतृत्व करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी कांग्रेस में महत्वपूर्ण पॉजीशन दी गई है।

तीन सैन्य अफसरों को प्रमोशन
रिपोर्ट के मुताबिक, शी जिनपिंग ने भारतीय सीमा के पास काम करने वाले जनरल हे वेइदॉन्ग (65) को 23 अक्टूबर 2022 को सेंट्रल मिलिट्री कमीशन (सीएमसी) के नए वायस चेयरमैन के रूप में नियुक्त किया है। जनरल हे वेइदॉन्ग, रिटायर्ड होने वाले जू किलियांग की जगह लेंगे। वहीं, जनरल झांग यूक्सिया (72), जो शी जिनपिंग के काफी करीबी माने जाते हैं, वो सीएमसी में वायस चेयरमैन के रैंक पर बने रहेंगे। जबकि, दूसरा प्रमोशन जनरल ही को दिया गया है, जिन्हें सीएमसी में वायस चेयरमैन बनाया गया है, जबकि उनके पास सेंट्रल मिलिट्री कमीशन में काम करने का कोई अनुभव नहीं है। जनरल हे वेइदॉन्ग और जनरल ही को जो प्रमोशन दिया गया है, वो काफी आश्चर्यजनक है और चीन के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ था, क्योंकि इन दोनों के पास सेंट्रल मिलिट्री कमीशन में काम करने का कोई अनुभव नहीं है।

इन प्रमोशंस के क्या हैं मायने?
चीन में हर सैन्य गतिविधियों के बारे में सारे फैसले सेंट्रल मिलिट्री कमीशन ही करता है, जिसके अध्यक्ष खुद राष्ट्रपति शी जिनपिंग हैं। और उन्होंने भारतीय सीमा पर काम करने वाले सैन्य अफसरों को इसका उपाध्यक्ष बनाया है। वहीं, जनरल झांग यूक्सिया सेंट्रल मिलिट्री कमीशन में शी जिनपिंग के दाहिने हाथ की तरह काम करेंगे और उनके पास भारतीय सीमा के पास काम करने का लंबा अनुभव रहा है, लिहाजा आशंका इस बात को लेकर है, कि हो सकता है आने वाले वक्त में चीन भारतीय सीमा के पास शैतानियां करना शुरू कर दे। वहीं, जनरल ही, जो लगातार भारतीय सीमा के पास एक्टिव रहे हैं और हाल ही में चीन के वेस्टर्न थिएटर कमांड में सेना के नेतृत्व में सक्रिय रूप से शामिल रह चुके हैं। वहीं जनरल ही साल 2017 में भारत-चीन डोकलाम विवाद और भारत चीन एलएसी विवाद के दौरान भी भारत से लगती चीनी सीमा के पास ही मौजूद रहे हैं, उन्हें सेंट्रल मिलिट्री कमीशन में उपाध्यक्ष बनाया जाना, शी जिनपिंग की भारत को लेकर नई रणनीति को साफ करता है।

जनरल जू किलिंग को प्रमोशन
वहीं, शी जिनपिंग ने तीसरा प्रमोशन सैन्य अधिकारी जनरल जू किलिंग को दिया है और उन्हें नई घोषित कम्युनिस्ट पार्टी के 205 सदस्यीय सेन्ट्रल कमेटी का सदस्य बनाया है। वह साल 2020 में वेस्टर्न थिएटर कमांड में आर्मी कमांडर के रूप में काम कर चुके हैं। आपको बता दें कि, वेस्टर्न थिएटर कमांड ही भारत के साथ सीमा विवाद को डील करता है। जनरल जू किलिंग भारत चीन एलएसी संकट के दौरान वेस्टर्न थिएटर कमांड के प्रभारी थे। एलएसी विवाद के दौरान उन्हें लियक्टेंट जनरल से जनरल के पद पर प्रमोशन दिया गया था और वो वेस्टर्न थिएटर कमांड के प्रमुख बन गये थे। उन्होंने जनरल झाओ का स्थान लिया था, जिनका कथित तौर पर बीमारी की वजह से निधन हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications