सिरदर्द से परेशान होकर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टर ने देखा सिर में धंसी है 48mm की कील

सिरदर्द होने पर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टर ने देखा सिर में धंसी है 48mm की कील

नई दिल्ली। काफी समय से सिरदर्द से परेशान चीन के इस शख्स के होश तब उड़ गए, जब डॉक्टरों ने बताया कि उसके सिर में एक कील धंसी हुई है। चीन के हुबेई प्रान्त के चोंगयांग काउंटी का रहने वाले शख्स काफी वक्त से सिरदर्द से जूझ रहा था। हाल के दिनों में ये बढ़ता ही गया तो वो चोंगयांग काउंटी के अस्पताल पहुंचा। 43 साल के शख्स ने खुद को लंबे समय से सिरदर्द से परेशान बताया।

नहीं पता कैसे सिर में घुसी कील

नहीं पता कैसे सिर में घुसी कील

डॉक्टरों ने एक्सरे और कुछ दूसरी जांच की तो पाया कि 48 एमएम की कील उसकी खोपड़ी में बिल्कुल ऊपर फंसी हुई है। डॉक्टरों ने जब पूछा कि उसके सिर में ये कील कैसे फंसी तो उसने कहा कि उसे इसका कतई अंदाजा नहीं है, बल्कि वो खुद इस बात को जानकर हैरत में है और डरा हुआ महसूस कर रहा है।

नहीं किया ऐसी जगह काम, जहां कीलें हो

नहीं किया ऐसी जगह काम, जहां कीलें हो

उसने बताया कि वो एक सीमेंट फैक्ट्री में काम करता हैं, जहां उसका काम सर्विलांस रूम में बैठकर कामकाज पर नजर रखना है। वो फैक्ट्री में लगे कैमरा के जरिए अपना काम करता है। उसका कहना है कि उसे नहीं याद कि वो कभी ऐसी जगह भी रहा हो, जहां बहुत कील या इस तरह का सामान हो।

बड़े हॉस्पिटल के लिए किया गया रेफर

बड़े हॉस्पिटल के लिए किया गया रेफर

शख्स का कहना है कि कुछ वक्त पहले शुरू हुआ दर्द बीते हफ्ते उसके लिए सहना मुश्किल हो गया तो उसने अस्पताल आकर डॉक्टर को दिखाया। उसे जरा सा ख्याल नहीं था कि उसके सिर में कील हो सकती है। वो डॉक्टरों को बताने में नाकामयाब रहा कि कैसे उसके सिर में कील धंसी। वहीं डॉक्टरों ने कहा है कि उसे इलाज के लिए बड़े अस्पताल में भेजा गया है। डॉक्टरों ने बताया है कि इस सारे मामले में राहत की बात ये है कि सख्स की सेहत अभी तक नॉर्मल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+