भारत का सबसे बड़ा दुश्मन बना रहा सुपर प्लेन, 12 हजार किलोमीटर प्रति घंटे होगी रफ्तार

नई दिल्ली: नई-नई टेक्नोलॉजी के साथ कई देश सुपरप्लेन बनाने में जुटे हैं। जिसमें भारत के सबसे बड़े दुश्मन चीन का भी नाम शामिल है। वो एक हाईस्पीड विमान पर काम कर रहा है, जो पलक झपकते ही आपकी आंखों के सामने से ओझल हो जाएगा। हालांकि इसमें कम यात्री ही सफर कर पाएंगे। वैसे इस प्रोजेक्ट में चीन के ऊपर टेक्नोलॉजी चुराने का भी आरोप लग रहा है।

ध्वनि से 5 गुना ज्यादा रफ्तार

ध्वनि से 5 गुना ज्यादा रफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन के पास बहुत से हाईटेक प्लेन हैं, लेकिन अब वो सबसे तेज चलने वाले विमान को बनाने में जुटा है। जिसकी रफ्तार ध्वनि की रफ्तार से 5 गुना यानि 12 हजार किलोमीटर प्रति घंटे होगी। इस प्लेन के प्रोटोटाइप की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। अभी जो प्लेन तैयार हो रहा है, उसमें 10 यात्री सफर कर पाएंगे। अगर ट्रायल सफल रहा तो यात्रियों की संख्या को बढ़ाने पर काम किया जाएगा।

आ रही ये दिक्कत

आ रही ये दिक्कत

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक इसमें ऐरोडाइनैमिक डिजाइन का इस्तेमाल किया जा रहा है। भविष्य का ये प्लेन बोइंग 737 से बड़ा होगा। वैसे इसका काम कहां तक पहुंचा है, ये तो नहीं बताया गया, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही इस प्रोजेक्ट को चीन पूरा कर लेगा। रिपोर्ट में बताया गया कि स्पीड की वजह से प्लेन बहुत ज्यादा गर्म हो जा रहा है। ऐसे में अभी प्रेशर और हीट पर काम हो रहा है।

2025 तक हो जाएगा लॉन्च

2025 तक हो जाएगा लॉन्च

वैसे सभी को पता है कि चीन टेक्नोलॉजी के मामले में काफी आगे है, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही ज्यादा गर्म होने वाली समस्या उसके इंजीनियर्स सुलझा लेंगे। ऐसे में इसके 2025 तक लॉन्च होने की उम्मीद है। वहीं अगर आप इस विमान में बैठकर दुनिया की यात्रा पर निकलेंगे, तो आप एक घंटे में एक कोने से दूसरे कोने में पहुंच जाएंगे।

अमेरिकी शख्स ने बनाया था मॉडल

अमेरिकी शख्स ने बनाया था मॉडल

एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक इस जहाज का मॉडल 20 साल पहले नासा एक चीफ इंजीनियर ने तैयार किया था, लेकिन ये अमेरिकी सरकार को नहीं पसंद आया। इसकी वजह विमान की बहुत ज्यादा लागत को बताई गई थी। आरोप है कि उसी डिजाइन को चीन ने चोरी किया और अब डेवेलपर्स ने इसकी टेस्टिंग शुरू कर दी है। हालांकि चीन की ओर से अमेरिका के आरोपों को खारिज किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+