सिक्किम में जारी तनाव के बाद चीन ने भारत आ रहे नागरिकों के लिए जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

बीजिंग। सिक्किम में जारी तनाव के मद्देनजर चीन ने भारत में रह रहे अपने नागरिकों को ट्रैवेल एडवाइजरी जारी कर दी है। चीन की ओर से जारी एडवाइजरी में नागरिकों से कहा गया है कि वे अपनी व्‍यक्तिगत रक्षा और स्‍थानीय सुरक्षा स्थिति का ध्‍यान रखें। सात जुलाई को नई दिल्‍ली में चीन के दूतावास की ओर से यह नोटिस जारी किया गया है।

सिक्किम में जारी तनाव के बाद चीन ने भारत आ रहे नागरिकों के लिए जारी की ट्रैवेल एडवाइजरी

हैम्‍बर्ग में मीटिंग, दिल्‍ली में एडवाइजरी

चीन की सरकार की ओर से भारत मे बसे उसके नागरिकों को लेकर एक हफ्ते तक बातचीत चली। इस बातचीत में ही इस एडवाइजरी पर फैसला लिया गया। शुक्रवारी को दूतावास की ओर से एडवाइरी जारी की गई। खास बात है कि जिस समय यह एडवाइजरी जारी हुई उस समय जर्मनी के हैम्‍बर्ग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग जी-20 सम्‍मेलन में मुलाकात कर रहे थे। दोनों नेताओं ने एक दूसरे से औपचारिक मुलाकात तो नहीं लेकिन ब्रिक्‍स में एक दूसरे के रोल की खुलकर तारीफ की।

बॉर्डर पर बढ़ी सैनिकों की संख्‍या

बीजिंग में भारतीय दूतावास का कहना है कि भारत में जो चीनी पर्यटक आ रहे हैं उनकी संख्‍या में इजाफा हुआ है। वर्ष 2003 में जहां 21,152 चीनी पर्यटक भारत आए तो वहीं वर्ष 2013 में यह संख्‍या दो लाख थी। भारत में कई कंपनियां ऐसी हैं जो चीनी नागरिकों को अपने यहां रोजगार देती हैं। भारत और चीन ने भूटान के विरोध के बाद से बॉर्डर पर अपने सैनिकों की संख्‍या में इजाफा कर दिया है। भारत और भूटान ने सिक्किम से सटे डोकलाम क्षेत्र में चीन की ओर से जारी सड़क निर्माण का विरोध किया था। इसके बाद से ही भारत और चीन की सेनाएं पिछले एक माह से आमने-सामने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+