अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास कर रहा चीन, ताइवान सीमा पर दागीं कई मिसाइलें

चीन ने ताइवान को घेरने के लिए उसकी सीमा के आसपास घेराबंदी शुरू कर दी है। खबर यह भी है कि चीनी सेना ने ताइवान के आसपास सैन्य अभियान शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक यह चीन का अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास है।

बीजिंग, 04 अगस्तः ताइवान को लेकर छिड़ा विवाद हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। अमेरिका की हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्रा को लेकर चीन बेहद नाराज दिख रहा है। चीन ने ताइवान को घेरने के लिए उसकी सीमा के आसपास घेराबंदी शुरू कर दी है। खबर यह भी है कि चीनी सेना ने ताइवान के आसपास सैन्य अभियान शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक यह चीन का अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास है।

जापान के साथ होने वाली द्विपक्षीय वार्ता रद्द

जापान के साथ होने वाली द्विपक्षीय वार्ता रद्द

समाचार एजेंसी रायटर्स के मुताबिक चीन के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को जानकारी दी कि चीन के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को जानकारी दी कि चीन के विदेश मंत्री वांग यी और उनके जापानी समकक्ष के साथ होने वाली बैठक रद्द कर दी गई है। यह बैठक कंबोडिया में आसियान के कार्यक्रम से इतर होनी थी। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि ताइवान को लेकर जी-7 देशों ने संयुक्त बयान जारी किया है। चीन उसके बयान की कड़ी निंदा करता है।

G-7 के विदेश मंत्रियों ने दी चेतावनी

G-7 के विदेश मंत्रियों ने दी चेतावनी

बता दें कि जापान सहित जी-7 देशों के विदेश मंत्रियों ने बुधवार को चीन से ताइवान जलडमरूमध्य के आस-पास तनाव को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने का आह्वान किया था। जी-7 के विदेश मंत्रियों के संयुक्त बयान में चेतावनी दी गई है कि चीन की बढ़ती प्रतिक्रिया से तनाव बढ़ने और क्षेत्र को अस्थिर होने का खतरा है। जी-7 देशों में जापान के अलावा अमेरिका, फ्रांस, कनाडा, जर्मनी, इटली और ब्रिटेन शामिल हैं।

चीन ने जी-7 देशों के विदेश मंत्रियों को लगाई फटकार

चीन ने जी-7 देशों के विदेश मंत्रियों को लगाई फटकार

इसके बाद चीन ने गुरुवार को जी-7 देशों के विदेश मंत्रियों को फटकार लगाते हुए कहा कि ताइवान में कई तरह की आक्रामक सैन्य गतिविधियों के चलते अमेरिकी स्पीकर नैन्सी पेलोसी को ताइवान यात्रा के लिए बीजिंग का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने अमेरिका की ओर से आए उकसावे की अनदेखी के लिए उन्हें फटकार लगाई। वांग ने अपने मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा कि यह ऐसे कदम उठाने के लिए चीन की आलोचना करता है, जो उसकी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए उचित और वैध कदम हैं।

चीन का अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास

चीन का अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास

पेलोसी की यात्रा से भड़के हुए चीन ने ताइवान स्ट्रेट में सैन्य गतिविधियां तेज कर दी हैं। चीनी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ताइवान की खाड़ी में अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास किया जा रहा है। वहीं जवाबी कार्रवाई में ताइवान ने भी अपने मिसाइल डिफेंस सिस्टम को एक्टिवेट कर दिया है। इसके अलावा किसी भी तरह के हमले से निपटने के लिए तैयारी तेज कर दी गई है। इसके साथ ही ताइवान का कहना है कि चीन ने परमाणु क्षमता से लैस डोंगफेंग मिसाइलों के जरिए फायरिंग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+