कौन है वह चीन की सबसे चर्चित टीवी एंकर, जिससे इश्क लड़ाकर गायब कर दिए गये चीन के विदेश मंत्री?
चीन के विदेश मंत्री क्विन गांग को हटाए जाने की खबर इन दिनों चर्चा में है। कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि चीनी विदेश मंत्री का देश की एक मशहूर टीवी एंकर से अफेयर चल रहा था। इसका खुलासा होने के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया।
क्विन गांग आखिरी बार 25 जून को नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने श्रीलंकाई विदेश मंत्री अली साबरी और वियतनामी विदेश मंत्री बुई थान सोन से मुलाकात की थी। इसके बाद से वे किसी भी सार्वजनिक मौके पर नजर नहीं आए हैं।

हालांकि चीनी मीडिया में दावा किया जा रहा है कि 57 वर्षीय चीनी नेता इन दिनों बीमार चल रहे हैं। लेकिन पश्चिमी देशों की मीडिया अलग दावे कर रही है। क्विन गांग ने बीते साल दिसंबर में विदेश मंत्री का पद संभाला था।
अब बीजिंग पर नजर रखने वाले जानकारों का दावा है कि बीते कुछ सालों में तरक्की की लंबी छलांग लगाने वाले क्विन गांग की कुर्सी 40 साल की चीनी एंकर फू शियाओटिऑन से अनुचित संबंधों की वजह से ही गई है। गांग विदेश मंत्री बनने से पहले अमेरिका में चीन के राजदूत भी रह चुके हैं।
कौन है विदेश मंत्री की चीनी एंकर?
फू शियाओटिऑन ने कैम्ब्रिज यूनीवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। शियाऑटियन फीनिक्स टेलीविजन कार्यक्रम टॉक विद वर्ल्ड लीडर्स के मेजबान के रूप में चर्चित हैं और अंतरराष्ट्रीय सहयोग और जुड़ाव को प्रोत्साहित करते हुए चीन में एक सफल मीडिया करियर बना चुकी हैं।
शियाओटिऑन चीन का सबसे महंगा टीवी एंकर माना जाता है। वह कई वर्ल्ड लीडर्स के इंटरव्यू कर चुकी हैं। उन्हें 200 मिलियन से ज्यादा अधिक लोग देखते हैं। फू शियाओटिऑन को भी काफी दिनों से कही नहीं देखा गया है।
ऐसा दावा किया जा रहा है कि फू और क्विन का रिश्ता कथित तौर पर बीते साल किन के शो टॉक विद वर्ल्ड लीडर्स के लिए उनके साक्षात्कार के बाद शुरू हुआ था। इसके बाद वो काफी अवसरों पर क्विन गांग के साथ देखी गईं।

जिस समय क्विन को स्टेट काउंसिलर की जिम्मेदारी संभाली थी तो फू ने अपने बेटे की एक फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर शेयर की थी। इसमें उन्होंने 'एक विजयी शुरुआत' कैप्शन के साथ फोटो अपलोड की थी। इससे कुछ लोगों ने अनुमान लगाया कि वह विदेश मंत्री को बधाई दे रही थीं।
इस साल 19 मार्च को चीनी एंकर ने अपने वाल पर बिना किसी का नाम लिए जन्मदिन की शुभकामनाएं पोस्ट कीं। लोगों को पता लगाने में वक्त नहीं लगा कि ये शुभकामनाएं किसके लिए थीं। चूंकि क्विन का जन्म 19 मार्च, 1966 को हुआ था, इसलिए बिन्दुओं को जोड़ने में किसी को शर्लक होम्स की आवश्यकता नहीं पड़ी।
इसके अलावा क्विन के बारे कहा जा रहा है कि वह कई महत्वपूर्ण बैठकों से बिना कोई वजह बताए गायब रहे। वह 1 जून को केप टाउन में ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक से दूर रहे और अपने स्थान पर उप विदेश मंत्री मा झाओक्सू को भेजा। इसके अलावा वे जकार्ता बैठक में भी शामिल नहीं रहे।
ऐसा कहा जा रहा है कि इन सबको घटनाओं के पीछे क्विन का अफेयर है। क्निन ने फू के साथ अपने कथित संबंधों से शी को नाराज कर दिया, जिन्होंने उन्हें एक राजनयिक से पीपुल्स रिपब्लिक की राजनयिक सेना के नेता के रूप में पदोन्नति दी।
ऐसा कहा जाता है कि शी जिनपिंग को जब कोई नाराज कर देता है तो वे स्टालिन की तरह पूरी निर्ममता से अपना गुस्सा निकालते हैं। लोग गवाह हैं कि अली बाबा के जैक मा के साथ उन्होंने क्या किया। अब हमें कुछ वक्त और इंतजार कर देखना है कि क्या चीनी विदेश मंत्री के बारे चल रही बातें सच हैं या चीन से जुड़ी बाकी चीजों की तरह एक अफवाह!












Click it and Unblock the Notifications