आतंक के खिलाफ चीन का अपने देश के मुस्लिमों को चौंकाने वाला आदेश
बीजिंग। चीन ने अपने देश में आतंकवाद से लड़ने के लिए एक अजीबोगरीब फरमान जारी किया है। चीन सरकार अपने देश के मुस्लिम अल्पसंख्यकों को उनके मोबाइल में एक एेप डाउनलोड करने के लिए कह रही है। इस एेप के जरिए आतंकी गतिविधियां चलाने वालों का पता लगाया जाएगा।

इस एेप का नाम अंग्रेजी में स्पाईवेर और चीनी भाषा में जिंगवांग (सिटीजन सेफ्टी) है। इस एेप की मदद से वीचैट या वीइबो चैट पर कोई आतंकी गतिविधियों से संबंधित चैट\डेटा फॉरवर्ड\वाइस कॉल करेगा उसका सारा डेटा स्पाईवेर में कॉपी हो जाएगा जो सीधे सरकार के सर्वर से जुड़ा है। चीन के जिंगजियांग प्रांत में पुलिस मुस्लिम लोगों को जबरदस्ती यह एेप इंस्टॉल करने के लिए कह रही है।
Recommended Video

चीन में पुलिस सड़कों और गलियों में मुस्लिम लोगों का मोबाइल चेक कर रही है कि उन्होंने यह एेप इंस्टॉल किया हैं या नहीं और जो भी मुसलमान यह एेप इंस्टॉल नहीं कर रहे हैं उन्हें 10 दिन के जेल भी जाना पड़ रहा है। चीन अपने देश के मुसलमानों को यह एेप इंस्टॉल करने के लिए दबाव डाल रही है और ऐसा नहीं करने पर उन्हें हिरासत में लिया जा रहा है।
शुरू में इस एेप का मुख्य मकसद मोबाइल फोन पर हो रही अनुचित गतिविधियों को पता लगाना था लेकिन बाद में चीनी सरकार ने इसे जन निगरानी के लिए इसे फिर से लॉन्च किया गया। यह एप आतंकी गतिविधियों, अवैध धार्मिक वीडियो, फोटो, ईबूक और इलेक्ट्रॉनिक्स दस्तावेजों को डिटेक्ट करता है।












Click it and Unblock the Notifications