यात्रियों से भरे विमान पर चीन ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल! पायलट ने बनाया वीडियो, बाल-बाल बचे यात्री

इस वीडियो क्लिप में विमान उड़ा रहे पायलटों को आपस में बातचीत करते हुए सुना जा सकता है, जिसमें वो मिसाइल के बारे में बात कर रहे थे।

बीजिंग, मई 31: अगर सौ से ज्यादा विमान यात्रियों की किस्मत अच्छी नहीं होती, तो चीन की बैलिस्टिक मिसाइल ने उनकी जिंदगी छीन ली होती। चीनी पनडुब्बी की तरफ से दागी गई मिसाइल की चपेट में आने से यात्रियों से भरा एक विमान बाल बाल बचा है और चीनी मिसाइल विमान से टकराने ले चूक गई।

पायलट ने पोस्ट किया वीडियो

पायलट ने पोस्ट किया वीडियो

रिपोर्ट के मुताबिक, विमान उड़ाते वक्त पायलट ने देखा कि, विमान के रूट पर एक बैलिस्टिक मिसाइल आ रही है, जिसके बाद उसने फौरन अपने विमान का रूट चेंज कर लिया। अगर पायलट ने मिसाइल को नहीं देखा होता और अपने विमान का रूट चेंज नहीं करता, तो विमान ध्वस्त हो जाता। पायलट जॉन कार्टर ने फ़ेसबुक पर इस घटना का वीडियो पोस्ट किया है और वीडियो को लेकर उन्होंने दावा किया, कि इस वीडियो को कॉकपिट से रिकॉर्ड किया गया है, जब पायलट ने समुद्र से लांच की गई मिसाइल को अपने विमान के रास्ते में आते हुए देखा। उन्होंने कहा कि, बादलों के बीच से मिसाइल आ रही है और उसके पीछे बादलों का एक लंबी रेखा का निर्माण हो रहा था, जिस तरह रॉकेट लंबी रेखा का निर्माण करता है।

मिसाइल पर बात करते हैं पायलट

मिसाइल पर बात करते हैं पायलट

इस वीडियो क्लिप में विमान उड़ा रहे पायलटों को आपस में बातचीत करते हुए सुना जा सकता है, जिसमें वो मिसाइल के बारे में बात कर रहे थे। पायलट जॉन कार्टर ने कहा कि वीडियो उसके दोस्त ने भेजा है, जिसने दावा किया है, कि दब वो साउथ चायना सी में सान्या के ऊपर से उड़ान भर रहे थे, उस वक्त उन्होंने मिसाइल को अपनी फ्लाइट की तरफ आते देखा और फिर इसका वीडियो उन्होंने रिकॉर्ड किया। पायलट जॉन कार्टर के मुताबिक, उनके दोस्त एक विदेशी एयरलाइन में काम करते हैं।

एयर ट्रैफिक कंट्रोल से मिला अलर्ट

एयर ट्रैफिक कंट्रोल से मिला अलर्ट

पायलट जॉन कार्टर ने लिखा है कि, उनके दोस्त पायलट को एयर ट्रैफिक कंट्रोल से आखिरी मिनट में एक कॉल जारी किया गया और फौरन विमान को 90 डिग्री पर मोड़ने के लिए कहा गया। जिसके बाद कॉकपिट में बैठे पायलटों ने समुद्र के बीच से लांच की गई बैलिस्टिक मिसाइल को बादलों के बीच से निकलते हुए देखा और फिर उन्होंने इसका वीडियो रिकॉर्ड किया। वहीं, पायलट जॉन कार्टर ने संदेश जताया है कि, ये पीपुल्स लिपरेशन आर्मी की नेवी मिसाइल हो सकती है, जिसे पनडुब्बी से छोड़ा गया होगा, क्योंकि दक्षिण चीन सागर के इस हिस्से के साथ चीन नहीं चाहता है, कि वाणिज्यिक हवाई यातायात हो। पायलट जॉन कार्टर ने कहा कि, पायलट एक ट्रांस-ओशनिक बोइंग 777 विमान उड़ा रहे थे।

वीडियो की हो रही है जांच

वीडियो की हो रही है जांच

इस वीडियो को लेकर पनडुब्बी विशेषज्ञ एच.आई. सटन ने कहा कि, ये फुटेज "सरसरी नज़र से विश्वसनीय लग रहा है"। उन्होंने कहा कि, हो सकता है कि, विमान को चेतावनी देने के लिए एयरमेन (NOTAM) को कोई नोटिस नहीं भेजा गया होगा, कि एक मिसाइल प्रक्षेपण निर्धारित किया गया है और हो सकता है कि, कि उन्होंने कहा कि, यह परीक्षण गुप्त रूप से किए जाने का इरादा हो सकता है। चीन के हैनान समुद्री सुरक्षा प्रशासन ने गुरुवार, 19 मई को एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया, जिसमें घोषणा की गई कि सैन्य अधिकारी सोमवार (23 मई) तक पांच दिवसीय सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास करेंगे। आपको बता दें कि, पायलट जॉन कार्टर ने ये वीडियो 25 मई को अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया है।

https://www.facebook.com/771234479/videos/7363872810321331/

चीन ने समुद्री यातायात किया बंद

चीन ने अपने प्रशिक्षण को लेकर साउथ चायना सी में करीब 100 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र को समुद्री यातायात के लिए बंद कर दिया था और उस क्षेत्र में भी तरह के जहाजों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी थी। चीन ने ऐसा इसलिए किया था, ताकि वो साउथ चायना सी में अपनी दादागीरी दिखा सके। वहीं, इस वीडियो पर लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और कुछ लोगों ने कहा है कि, चीन के मन में किसी की जीवन की कोई महत्व नहीं है। वहीं, एक यूजर ने कहा कि, 'यह एक काफी बुरी स्थिति हो सकती थी'। आपको बता दें कि, अभी तक ये पता नहीं चल पाया है, कि ये विमान किस देश का था, कहां से इसने उड़ान भरा था और ये विमान कहां जाने वाला था। विमान में कितने यात्री थे, इसकी जानकारी भी नहीं दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+