Surrogacy Scandal in china: सरोगेट मदर बनने के बाद चीन की मशहूर अभिनेत्री झेंग शुआंग ने दोनों बच्चों को छोड़ा

चीन की मशहूर अभिनेत्री झेंग शुआंग पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके ब्वॉयफ्रेंड झांग हेंग ने आरोप लगाया है कि सरोगेट मां बनने के बाद उन्होंने दोनों बच्चों को छोड़ दिया है।

Surrogacy Row in China: बीजिंग: चीन की मशहूर अभिनेत्री झेंग शुआंग (Zheng Shuang) पर गंभीर आरोप लगे हैं। जिसके बाद पूरी दुनिया में उनकी आलोचना की जा रही है। आरोप है कि झेंग शुआंग सरोगेसी (Surrogate mother) प्रॉसेस के तहत दो बच्चों की मां बनी लेकिन मां बनते ही उन्होंने दोनों बच्चों को छोड़ दिया। उनके ब्वॉयफ्रेंड ने उनके उपर दोनों नवजातों को छोड़ देने का आरोप लगाया है।

Zheng Shuang

क्या है पूरा मामला

29 साल की झेंग शुआंग चीन की बेहद मशहूर और सफल अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई चीनी फिल्मों में काम किया है। लेकिन, माना जा रहा है कि सरोगेसी विवाद के बाद उनका कैरियर बतौर अभिनेत्री खत्म हो सकता है। बताया जा रहा है कि 30 साल के चीनी फिल्मों के प्रोड्यूसर झांग हेंग (Zhang Heng) के साथ उनका लंबे वक्त से अफेयर चल रहा था।

चीनी मीडिया के मुताबिक अभिनेत्री झेंग शुआंग और उनके ब्वॉयफ्रेंड झांग हेंग ने अमेरिका में जाकर सरोगेसी प्रॉसेस के तहत दो महिलाओं को बच्चों को जन्म देने के लिए हायर किया था। मगर जैसे ही दोनों बच्चों का जन्म हुआ, अभिनेत्री झेंग शुआंग ने दोनों बच्चों को छोड़ दिया। चीनी मीडिया ने उन बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र की कथित तस्वीरों को भी सार्वजनिक किया है, जिसमें दावा किया गया है कि अमेरिका में पहले बच्चे का जन्म दिसंबर 2019 में जबकि दूसरे बच्चे का जन्म जनवरी 2020 में हुआ था। लेकिन, अब अभिनेत्री झेंग शुआंग ने दोनों बच्चों को छोड़ दिया है। बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र पर माता-पिता के नाम में अभिनेत्री झेंग शुआंग और उनके ब्वॉयफ्रेंड झांग हेंग का नाम लिखा हुआ है।

Zheng Shuang

फोन कॉल में गर्भपात की बात

चीनी मीडिया ने अभिनेत्री झेंग शुआंग और उनके पिता का एक कॉल रिकॉर्ड जारी किया है। जिसमें दोनों बच्चों के जन्म से पहले की बातचीत होने का दावा किया गया है। ऑडियो में अभिनेत्री झेंग शुआंग के पिता उनसे दोनों बच्चों को छोड़ देने या हायर की गई दोनों महिलाओं को गर्भपात कराने की बात कह रहे हैं। जिसपर अभिनेत्री झेंग शुआंग अपने पिता से कहती हैं कि दोनों महिलाएं 7 महीने से गर्भवती हैं, लिहाजा अब गर्भपात नहीं किया जा सकता है।

Zheng Shuang

अभिनेत्री झेंग शुआंग और सरोगेसी विवाद

मशहूर अभेनित्री झेंग शुआंग के सरोगेसी विवाद में फंसने के बाद चीन में उनके फैन्स शॉक हैं। इन आरोपों ने चीन की जनता को हैरान करके रख दिया है। माना जाता है कि चीन में पारिवारिक संबंधों को काफी महत्व दिया जाता है। और अभिनेत्री के बच्चों को छोड़ देने के आरोप के बाद चीन में लोग उनकी काफी आलोचना कर रहे हैं। साथ ही सरोगेसी मां बनने पर भी एक नई बहस की शुरूआत हो चुकी है। चीन में 'सरोगेट बेबी' गैरकानूनी है हालांकि चोरी चुपके से कई लोग सरोगेट प्रोसेस से माता-पिता बन रहे हैं।

अभिनेत्री झेंग शुआंग पर चलेगा मुकदमा

अभिनेत्री झेंग शुआंग के खिलाफ चीन की सोशल मीडिया पर उनके ब्वॉयफ्रेंड और बच्चों के पिता झांग हेंग ने एक पोस्ट डालकर इस विवाद का खुलासा किया। उनके पोस्ट डालते ही चीनी समाज में तहलका मच गया और फौरन चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेताओं ने जांच और अभिनेत्री के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग करने लगे। चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी के नेताओं का कहना है कि चीन में सरोगेट बेबी कानूनी तौर पर अपराध है, क्योंकि चीनी सरकार का मानना है कि ये एक महिला को बच्चा जन्म देने के लिए एक उपकरण की तरह इस्तेमाल करना हुआ और अभिनेत्री झेंग शुआंग का सरोगेट मदर बनना चीनी कानून का उल्लंघन है, लिहाजा उनके खिलाफ मुकदमा चलना चाहिए।

वहीं, सरोगेसी विवाद में फंसने के बाद अभिनेत्री झेंग शुआंग से चीनी कंपनियां विज्ञापन का करार तोड़ रही हैं। बताया जा रहा है कि कई कंपनियों ने उनसे विज्ञापन का करार रद्द करने का फैसला किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+