China News: चीन में दंपती को मिली फांसी, अपने ही बच्चों को 15वीं मंजिल से था फेंका, जानिए आखिर क्या थी वजह?
चीन में बुधवार को एक दंपती को फांसी दी गई है। दोनों पर 2 बच्चों को की मौत का दोषी पाया गया है। मृतक बच्चों को पिता ने ही इस घटना को अंजाम दिया था। उसने इसे हादसा दिखाने की कोशिश की थी। इस मामले में देश भर में आक्रोश फैल गया था।
झांग बो और ये चेंगचेन को पहले दक्षिण पश्चिम चीन के चोंगकिंग में एक ऊंचे अपार्टमेंट की 15वीं मंजिल से दो वर्षीय लड़की और एक वर्षीय लड़के की फेंकने का जिम्मेदार पाया गया था। ये घटना नवंबर 2020 की है। इसके बाद दिसंबर 2021 में उन्हें मौत की सजा सुनाई गई थी।

जिन दो लोगों को मौत की सजा दी गई उनके नाम झांग बो और ये चेंगचेन है। झांग बो पर अपने ही बच्चों की हत्या का और उसकी प्रेमिका पर हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। चीन की शीर्ष अदालत द्वारा हाल ही में उनकी मौत की सजा को मंजूरी दिए जाने के बाद बुधवार को फांसी दे दी गई।
जिन बच्चों को 15वीं मंजिल से फेंका गया वो झांग बो के थे। दो बच्चों के पिता झांग ने ये चेंगचेन के साथ अफेयर शुरू कर दिया था, जो शुरू में इस बात से अनजान थी कि उसका प्रेमी शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं।
ये चेंगचेन बच्चों को पालना नहीं चाहती थी इसलिए उसने झांग बो से बच्चों की हत्या करने के लिए कहा। नवंबर 2020 में, झांग ने अपने बच्चों को उनकी मां की अनुपस्थिति में अपार्टमेंट की खिड़की से बाहर फेंक दिया, जिसे वह तलाक देने के लिए सहमत हो गया था।
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर 2021 में टावर ब्लॉक नाम की इमारत से दो छोटे बच्चों के गिरने की खबर सामने आई थी। दोनों बच्चों की पहचान दो साल की झांग रुइशू और एक साल के झांग यांगरुई के रूप में हुई थी।
रुइशू की मौत बिल्डिंग से गिरते ही हो गई। जबकि यांगरुई की मौत कुछ समय बाद अस्पताल में हुई। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि ये दोनों बच्चे झांग बो नाम के शख्स के हैं। पूछताछ के दौरान झांग ने कहा था कि जिस समय उसके बच्चे बिल्डिंग से गिरे उस समय वह सो रहा था।
हालांकि कड़ी पूछताछ में झांग बो ने अपना जुर्म कबूल लिया था। 28 दिसंबर 2021 को कोर्ट ने झांग बो और उसकी गर्लफ्रेंड ये चेंगशेन को मौत की सजा सुनाई। पुलिस ने बताया कि झांग बो अपनी पत्नी के साथ तलाक लेने वाला था।
झांग बो की पूर्व पत्नी चेन मेइलिन ने पुलिस बताया था कि झांग ने शादीशुदा होकर भी ये चेंगशेन को गर्लफ्रेंड बनाया था। फिर उसकी उससे शादी करने के लिए उसको तलाक दे दिया। लेकिन वो बच्चों को साथ रखना चाहता था। गर्लफ्रेंड ऐसा नहीं चाहती थी। उसका कहना था कि बच्चे बोझ हैं और अच्छे फ्यूचर में बाधा बनेंगे।
चीन में आज बुधवार को एक और शख्स को मौत की सजा दी गई है। वू जियु को अपनी मां की हत्या के आरोप में दोषी पाया गया था। उसने 2015 में अपनी मां पर कई बार डंबल से वार किए थे, जिससे उनकी मौत हो गई थी। वू जियु को भी जहरीले इंजेक्शन से मृत्युदंड दिया गया।
चीन मृत्युदंड के उपयोग के आंकड़ों को गुप्त रखता है, हालांकि अधिकार समूह एमनेस्टी इंटरनेशनल का अनुमान है कि देश विश्व स्तर पर सबसे अधिक फांसी देने वाला देश है, जहां हर साल हजारों लोगों को फांसी दी जाती है और मौत की सजा दी जाती है।
चीन में मादक पदार्थों की तस्करी से लेकर भ्रष्टाचार और हत्या तक के अपराधों के लिए अक्सर सजाएं दी जाती हैं, जिसमें घातक इंजेक्शन फांसी का सबसे आम तरीका है।












Click it and Unblock the Notifications