म्यांमार में चल रहे गृहयुद्ध का फायदा उठाने की कोशिश? सीमा के पास हथियारों के साथ पहुंची चीनी सेना
China in Myanmar: चीन की सेना ने सोमवार को घोषणा की है, कि उसने म्यांमार की सीमा से लगे दक्षिण-पश्चिमी प्रांत युन्नान में सेना की टुकड़ियां और संयुक्त हवाई-जमीन पुलिस गश्ती का आयोजन किया है।
पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के साउथ थिएटर कमांड ने इस संबंध में एक बयान जारी किया। बयान में, देश की सेना ने कहा है, कि सैनिकों को "सीमा सशस्त्र गश्ती और हवा से जमीन तक संयुक्त गश्ती करने" के लिए संगठित किया गया था।

म्यांमार की सीमा के पास चीनी सेना की गश्ती
साउथ मॉर्निंग चाइना पोस्ट (SCMP) ने बताया है, कि चीनी सेना ऑपरेशन के लिए सोमवार को रुइली और झेनकांग गए थे। बयान में कहा गया है, कि "इसका मकसद सीमा क्षेत्रों की सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए तेज गतिशीलता, त्रि-आयामी नियंत्रण और संयुक्त युद्ध में थिएटर सेना की क्षमताओं का परीक्षण करना है।"
चीनी सेना और वायुसेना की ओर से की गई गश्ती, पड़ोसी देश म्यांमार में हिंसा और लंबे समय से चल रहे गृहयुद्ध के बढ़ने के बाद की गई है। देश में सत्तारूढ़ जुंटा और सशस्त्र जातीय अल्पसंख्यक समूहों के बीच बहुत लंबे समय से तनातनी चल रही है। इसलिए, पीएलए ने कहा है, कि अस्थिर स्थिति चीन की सीमा सुरक्षा के लिए एक बड़ी चुनौती बन रही है।
पहले भी पेट्रोलिंग कर चुकी है चीनी सेना
आपको बता दें, कि बीजिंग ने इसी साल अप्रैल में इसी क्षेत्र में दो लाइव-फायर अभ्यास किए थे। सीमा क्षेत्र में चीनी संपत्तियों और कर्मियों की सुरक्षा को लेकर भी बड़ी चिंताएं हैं।
अप्रैल में सैन्य अभ्यास के दौरान, पीएलए ने कहा था, कि म्यांमार में युद्ध ने सीमा क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता को "गंभीर रूप से ख़तरा" पहुंचाया है और चीनी सेना अपने लोगों की सुरक्षा के लिए "सभी आवश्यक उपाय" करेगी।
यह ध्यान देने वाली बात है, कि म्यांमार ने हिंद महासागर तक एक निश्चित सीमा तक पहुंच प्राप्त करने की चीन की महत्वाकांक्षाओं के लिए एक "प्रवेश द्वार" की भूमिका निभाई है, क्योंकि बीजिंग अपने तेल आयात के लिए मलक्का जलडमरूमध्य के संकीर्ण चोकपॉइंट्स पर निर्भरता कम करना चाहता है।
अतीत में, चीन ने म्यांमार सेना और विद्रोहियों, दोनों से बातचीत करने और संघर्ष को समाप्त करने का आग्रह किया था। हालांकि, उसे उस प्रयास में सीमित सफलता मिली। पिछले हफ्ते म्यांमार में संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष दूत जूली बिशप के साथ अपनी बैठक के दौरान, चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा, कि "कोई भी अन्य देश चीन से ज्यादा नहीं चाहता, कि म्यांमार स्थिरता बहाल करे और विकास की तरफ आगे बढ़े।"
इस पूरे क्षेत्र में स्थिति लगातार बदल रही है, चीन, म्यांमार में हो रहे घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रहा है। पीएलए की कार्रवाई उसकी सीमाओं की सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए रणनीतिक दृष्टिकोण को दर्शाती है।












Click it and Unblock the Notifications