China Covid-19: चीन जाने पर अब नहीं दिखानी होगी कोविड टेस्ट रिपोर्ट, शी जिनपिंग सरकार का बड़ा फैसला

चीन ने कोरोना महामारी के प्रसार के कम होने के बाद एक बड़ा फैसला लिया है। चीन के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को ऐलान किया है कि अब विदेश से आ रहे यात्रियों को कोविड टेस्ट कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

बता दें कि यह 2020 की शुरुआत से चीन में लगाए गए विभिन्न प्रतिबंधों को समाप्त करने की दिशा में यह एक बड़ा फैसला है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने सोमवार को एक ब्रीफिंग के दौरान इसकी घोषणा की।

China Drops COVID-19 Test Requirements

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि विदेश से आने वाले यात्रियों को अब बुधवार से कोविड के लिए परीक्षण कराने की जरूरत नहीं होगी। यानि कि बुधवार से देश में आने वाले यात्री बिना किसी टेस्ट के प्रवेश कर सकेंगे।

चीन के कोविड प्रतिबंध नियमों के अनुसार, अन्य देशों से चीन की यात्रा करने वाले यात्रियों को कोरोना टेस्ट कराना पड़ता था और सरकार द्वारा नामित होटलों में हफ्तों तक क्वारंटाइन रहना पड़ता था। कोरोना प्रतिबंधों के कारण दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और धीमी गति में चली गई थी, जिससे बेरोजगारी और क्राइम के मामलों में वृद्धि हुई थी।

आपको बता दें कि चीन ने अपनी 'जीरो-कोविड' कठोर नीति को पिछले साल दिसंबर में बंद कर दिया था। इससे पहले, देश में कोरोना वायरस संक्रमण को काबू करने के लिए कई बार पूरे शहर में लॉकडाउन लगाने और संक्रमित लोगों को लंबी अवधि के लिए आइसोलेट में रखे जाने की अनिवार्यता समेत दूसरे कड़े प्रतिबंध लगाए गए थे।

इसका कई बार बड़े पैमाने पर विरोध भी हुआ था। जनता के भारी विरोध प्रदर्शन के बाद पिछले साल दिसंबर में चीन ने अपनी जीरो कोविड पॉलिसी को पूरी तरह से समाप्त कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+