Video: चीन ने तैयार कर डाला सबसे खतरनाक बम, किसी भी मिलिट्री स्टेशन को पलभर में कर सकता है तबाह
बीजिंग। चीन ने एक विशालकाय बम तैयार कर लिया है और इस बम को देश का सबसे ताकतवर गैर-परमाणु हथियार करार दिया जा रहा है। इस बम को अमेरिका के 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स' जवाब माना जा रहा है। चीन की डिफेंस इंडस्ट्री के लीडर नॉर्थ इंडस्ट्रीज ग्रुप कॉरपोरेशन लिमिटेड (नोरिनको) ने पहली बार देश के लिए एरियल बम तैयार किया है। ग्लोबल टाइम्स की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी ने इस बम का प्रदर्शन भी किया है और इसे देश का सबसे बड़ा गैर-परमाणु हथियार कहा जा सकता है। इस बम कसे एक एच-6के बॉम्बर से ड्रॉप किया गया और इसने बड़े क्षेत्रफल तक अपना असर दिखाया।

अमेरिकी बम से छोटा और हल्का
बम को ड्रॉप करने का वीडियो नोरिनको ने रिलीज किया है। ग्लसेबल टाइम्स की मानें तो इसकी क्षमता परमाणु बम जितनी ही है लेकिन यह परमाणु बम नहीं है। नोरिनको ने दिसंबर माह के अंत में इसे ड्रॉप करने का वीडियो अपनी वेबसाइट पर डाला है। चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ की ओर से बताया गया है कि यह पहला मौका है जब एक नए बम की विनाशकारी ताकतों को जनता के सामने लाया गया है। साल 2017 में अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना ने एक GBU-43/B मैसिव ऑर्डनेंस एयर ब्लास्ट यानी मोआब को आतंकियों के खिलाफ प्रयोग किया था। आईएसआईएस के आतंकियों पर गिराए गए इस बम को मदर ऑफ ऑल बाम्ब्स कहते हैं।
China's arms industry giant NORINCO for the first time showcased a new type of massive aerial bomb, which it dubbed the Chinese version of the "Mother of All Bombs" due to its huge destruction potential that is claimed to be only second to nuclear weapons. https://t.co/Xwa470K0R5 pic.twitter.com/bWDvmfvcyk
— Global Times (@globaltimesnews) January 3, 2019
चीन ने भी अपने नए हथियार के लिए यही निकनेम प्रयोग किया है लेकिन माना जा रहा है कि चीनी हथियार छोटा है। साथ ही अमेरिका के बम की तुलना में बहुत हल्का है। बीजिंग स्थित मिलिट्री विशेषज्ञ वेई डोंगक्सू ने ग्लोबल टाइम्स को बताया है कि वीडियो देखने के बाद एच-6के साइज का पता लगाया जा सकता है। यह बम पांच से छह मीटर तक लंबा हो सकता है। वेई की मानें तो इसके ब्लास्ट के बाद आसानी से जमीन पर मौजूद किसी भी लक्ष्य जैसे बिल्डिंग्स, मिलिट्री स्टेशन और डिफेंस शेल्टर्स को आसानी से भेदा जा सकता है। वेई ने ही इस बात की पुष्टि की है कि चीनी बम, अमेरिकी बम की तुलना में छोटा और हल्का है।












Click it and Unblock the Notifications