चीन बनाने जा रहा है जासूसी विमान, दुश्मन के छिपे हुए एयरक्राफ्ट का लगाएगा पता, जानिए इसकी खासियत

बीजिंग। चीन एक नया सर्विलेंस प्लेन विकसित करने की योजना बना रहा है, जिसे अपने एयरक्राफ्ट से लॉन्च किया जाएगा। इसमें एक रडार सिस्टम भी है जो दुश्मन के छुपे हुए जेट्स का पता लगाने में भी सक्षम होगा। हांगकांग के साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, चीन ने पहली बार अपने चेतावनी वाले प्लेन के बारे पुष्टी की है। इस प्लेन का नाम केजी-600 है। बता दें कि चीन इस प्रकार की घोषणा तब की है, जब हाल ही में अमेरिका ने एफ-35 विमान को अपने जापान बेस पर तैनात करने की बात कही थी।

 केजे-600 लंबी दूरी वाले एयरक्राफ्ट की भी डिटेक्ट कर सकता

केजे-600 लंबी दूरी वाले एयरक्राफ्ट की भी डिटेक्ट कर सकता

चीनी मिलिट्री के मुताबिक, केजी-600 में एडवांस इलेक्ट्रॉनिकली एरी (AESA) और रडार होने की वजह से यह दुश्मन के छुपे हुए चालबाजी वाले विमान का पता लगाने में सक्षम है। चीन के अनुसार उनका केजे-600 अमेरिका का एफ-22 और एफ-35 का भी पता लगाने में सक्षम है। बीजिंग में मिलिट्री एक्सपर्ट ली जेई ने कहा कि यह नया सर्विलेंस प्लेन हवा में सेंटर कमांड के रूप में कमान संभाल सकता है। उनके अनुसार, केजे-600 लंबी दूरी वाले एयरक्राफ्ट की भी डिटेक्ट कर सकता है।

थर्ड एयरक्राफ्ट कैरियर के लिए होगा केजे-600

थर्ड एयरक्राफ्ट कैरियर के लिए होगा केजे-600

ली ने कहा कि केजे-600 को चीन के थर्ड एयरक्राफ्ट कैरियर के लिए प्रयोग किया जाएगा, जिसमें एडवांस इलेक्ट्रोमैग्नेटिक लॉन्च सिस्टम है। पहले दो एयरक्राफ्ट की तुलना में केजी-600 बहुत तेज और प्रभावी रूप से लॉन्च होगा, जिसे चीन अपने थर्ड एयरक्राफ्ट कैरियर से लॉन्च करेगा।

 2030 तक चीन के पास चौथा एयरक्राफ्ट

2030 तक चीन के पास चौथा एयरक्राफ्ट

चीन फिलहाल अपने पहले एयरक्राफ्ट कैरियर को प्रयोग में ले रहा है, जिसे रूस से 2012 में खरीदा था। वहीं, चीन ने अपना दूसरा एयरक्राफ्ट अप्रैल 2017 में लॉन्च किया था, जो अगले महीने समुद्र ट्रायल के लिए रवाना होगा। वहीं, तीसरा एयरक्राफ्ट शंघाई में बनकर तैयार हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साउथ चाइना सी और इंडियन ओसियन में विवादों को देखते हुए 2030 तक चीन की सेना के बेड़े में चौथा एयरक्राफ्ट भी शामिल हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+