चीन ने पूर्वी लद्दाख में तैनात किए 25 लड़ाकू विमान, भारत की पैनी नजर
नई दिल्ली, 10 जून। पूर्वी लद्दाख में चीन लगातार अपनी ताकत बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रहा है। चीनी वायु सेना ने पूर्वी लद्दाख सेक्टर के पास अपने होतान हवाई अड्डे पर 25 फ्रंटलाइन लड़ाकू विमान तैनात किए हैं। इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय सीमी पर पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में चीन के बढ़ते सैन्य निर्माण को को लेकर शीर्ष अमेरिकी सैन्य अधिकारी ने चिंताजनक और आंखे खोलने कहा था।

चीनी एयर फोर्स ने होटन एयर बेस पर 25 लड़ाकू विमान तैनात किए हैं। यह जानकारी शुक्रवार को सामने आई। चीन जिन लड़ाकू विमानों को तैनात किया है उनमें जे-11 और जे-20 फाइटर प्लेन शामिल हैं। चीन के ये विमान अत्याधुनिक और ज्यादा क्षमता वाले हैं। सूत्रों की मानें तो चीनी एयर फोर्स भारतीय सीमा के पास नए हवाई क्षेत्र भी बना रही है।
वहीं भारतीय खुफिया एजेंसियों के हवाले से कहा गया कि चीन की हर गतिविधि पर भारत की पैनी नजर है। इससे दो दिन पहले अमेरिकी सैन्य अधिकारी जनरल चार्ल्स ए फ्लिन सीमा पर चीन की गतिविधियों को लेकर चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने चीन गतिविधियों से सतर्क रहने की बात कही और पश्चिमी थिएटर कमांड में चीन द्वारा बनाए जा रहे कुछ बुनियादी ढांचों को खतरनाक भी बताया।












Click it and Unblock the Notifications