चीन ने कहा- ब्रह्मपुत्र पर 1000 KM लंबी सुरंग बनाने की रिपोर्ट झूठी, जानिए अगर बना तो क्‍या होगा भारत पर असर

नई दिल्‍ली। ब्रह्मपुत्र नदी का पानी डायबर्ट करने के लिए उसपर 1000 KM लंबी सुरंग बनाए जाने की खबर को चीन ने नकार दिया है। चीन की विदेश प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने बयान जारी करते हुए कहा कि यह रिपोर्ट झूठी है। साथ ही हुआ ने कहा कि चीन हमेशा से ट्रांस बॉर्डर जल संसाधन में हमेशा मदद करते रहा है और आगे भी वह मदद का महत्वपूर्ण हाथ बढ़ाते रहेगा। हुआ ने यह भी कहा कि भविष्‍य में भी चीन ब्रह्मपुत्र नदी का पानी अपने पड़ोसी देशों के साथ बांटता रहेगा।

पहले क्‍या आई थी खबर

पहले क्‍या आई थी खबर

उल्‍लेखनीय है कि एक रिपोर्ट आई थी कि चीन ब्रह्मपुत्र नदी पर 1000 KM लंबी सुरग बनाने की तैयारी में है। रिपोर्ट के अनुसार चीन ब्रह्मपुत्र की धारा को तिब्बत से अपने शिनजियांग प्रांत की तरफ मोड़ना चाहता है। चीन के शिनजियांग प्रांत में पानी की कमी रहती है। चीन में ब्रह्मपुत्र नदी को यारलंग सांगपो कहते हैं। आइए विस्‍तार से बताते हैं कि चीन अगर ऐसा करता तो इससे भारत को क्‍या परेशानी होगी।

भारत के उत्तर पूर्वी इलाकों में होगा सूखे का खतरा

भारत के उत्तर पूर्वी इलाकों में होगा सूखे का खतरा

तिब्बत से निकलने वाली ये नदी भारत के पूर्वोत्तर से होते हुए बांग्लादेश में बंगाल की खाड़ी में गिरती है। अगर चीन ये सुरंग बनाता है तो ब्रह्मपुत्र के बहाव में बदलाव आएगा जिसका नतीजा इस पर निर्भर बहुत से इलाकों में जल संकट हो सकता है। भारत के उत्तर-पूर्वी इलाके में लोगों को सूखे की समस्या से भी जूझना पड़ सकता है। वहीं कुछ जानकारों का कहना है कि ऐसा करने से कुछ निचले इलाकों में आने वाले समय में भयंकर बाढ़ का भी सामना करना पड़ सकता है।

पूर्वोत्तर भारत के पारिस्थितिकी को भी होगा नुकसान

पूर्वोत्तर भारत के पारिस्थितिकी को भी होगा नुकसान

इस सुरंग के बनने से तिब्बत और पूर्वोत्तर भारत के पारिस्थितिकी को भी क्षति पहुंच सकती है। ये सुरंग चीन को काफी महंगी भी पड़ेगी। चीनी अखबार में छपी रिपोर्ट के अनुसार एक चीनी विशेषज्ञ ने अनुमान जताया है कि इस सुरंग को बनाने में 15 करोड़ डॉलर प्रति किलोमीटर का खर्च आएगा। यानी पूरी सुरंग बनाने में करीब 150 अरब डॉलर खर्च होंगे।

अगर ऐसा हुआ तो यह दुनिया की सबसे लंबी सुरंग होगी

अगर ऐसा हुआ तो यह दुनिया की सबसे लंबी सुरंग होगी

चीन चाहता है कि नॉर्थ-ईस्ट चीन में ब्रह्मपुत्र नदी के पानी को शिनजियांग प्रांत के बंजर इलाके में डायवर्ट करने के लिए 1000 किलामीटर लंबी सुरंग बनाई जाए। बताया जा रहा है कि अगर यह योजना परवान चढ़ती है तो यह दुनिया की सबसे लंबी सुरंग होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+