ओबामा ने चीन को दिखाया ठेंगा, की दलाई लामा से मुलाकात

ये ओबामा की दलाई लामा से तीसरी बार मुलाकात थी। वहीं चीन ने अमेरिका को आगाह किया है कि अगर वो दलाई लामा से मुलाकात करते है तो दोनों देशों के रिश्तों को बहुत नुकसान पहुंचेगा। धर्मगुरु से इस मुलाकात के दौरान ओबामा ने दलाईलामा के ‘बीच के रास्ते' का समर्थन किया जिसमें दलाई लामा ने तो तिब्बतियों के लिए चीन में पूरी तरह मिला देने की बात करते हैं और न ही उनकी स्वतंत्रता की।
व्हाइट हाउस में दलाई लामा से मुलाकात पर ओबामा ने कहा कि तिब्बत की अनूठी धार्मिक, सांस्कृतिक और भाषायी परंपरा के संरक्षण के लिए तथा पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना में तिब्बतियों के मानवाधिकारों की रक्षा के लिए अपना समर्थन देंगे। गौरतलब है कि चीन ने अमेरिका को आग्रह किया था कि वह चीन की चिंताओं को गंभीरता से ले और वह चीन विरोधी अलगाववादी कार्रवाई संचालित करने में दलाई लामा की मदद नहीं करे।












Click it and Unblock the Notifications