Covid-19: चीन में फिर फैल रहा वायरस, तीन बड़े शहरों को किया गया सील, 2 करोड़ लोग बंद

China Imposed lockdown in 3 Cities: बीजिंग। चीन ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए बीजिंग के दक्षिण स्थित हेबेई प्रांत में तीन शहरों को पूरी तरह सील कर दिया है। इन शहरों में आने और यहां से जाने के सभी सम्पर्क काट दिए गए हैं और लाखों लोगों के घरों से बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई है। छह महीने पहले चीन ने कोरोना वायरस पर नियंत्रण का दावा किया था लेकिन हेबेई प्रांत के तीन शहरों शिजियाजुआंग, जिंगताई और दिंगझाऊ में वायरस मिलने से लॉकडाउन लगाना पड़ा है।

3 शहरों में लगभग दो करोड़ लोग बंद

3 शहरों में लगभग दो करोड़ लोग बंद

2019 के अंत में चीन के वुहान में कोरोना वायरस का शुरुआती मामला आया था। इसके बाद चीन ने तेजी से और सख्त लॉकडाउन लगाया। जिसमें कोरोना प्रभावित प्रदेशों और शहरों को पूरी तरह देश के बाकी हिस्सों से काट दिया गया। इस दौरान तेजी से परीक्षण किए गए और चीन ने दावा किया कि उसने महामारी पर काबू पा लिया है। इस साल नए साल के जश्न मनाने के लिए सड़कों पर काफी भीड़ जुटी थी।

अब एक बार कोरोना वायरस के सामने आ रहे मामलों से चीन की चिंता बढ़ गई है। चीन के उत्तर में स्थित हेबेई प्रांत में पिछले एक सप्ताह में 127 नए कोरोना वायरस के मामले मिले हैं जबकि 183 में सूक्ष्म संक्रमण पाया गया है।

हेबेई प्रांत में मिले इन कोरोना वायरस संक्रमण का बड़ा हिस्सा शिजियाजुआंग शहर में मिला है जिसकी आबादी 1.1 करोड़ हैं। वहीं पड़ोसी शहर जिंगताई में 9 मामले सामने आए हैं। इस शहर की आबादी 70 लाख है।

विदेशों से आया बता रहे चीनी अधिकारी

विदेशों से आया बता रहे चीनी अधिकारी

हेबेई प्रशासन ने बताया कि दोनों शहरों के लोगों पर बिना किसी बहुत ही आवश्यक कारण के बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अधिकारी लोगों और वाहनों की आवाजाही को सख्ती से रोक रहे हैं। इसके साथ ही घरों की निगरानी की जा रही है कि किसी तरह से नियमों का उल्लंघन न हो सके। एक और शहर दिंगझाऊ में भी शनिवार को लॉकडाउन लगा दिया गया है।

इसके साथ ही हेबेई प्रांत के निवासियों को बीजिंग में जाने या फिर राज्य से बाहर निकलने पर भी रोक लगा दी गई है।

चीन के अधिकारी वायरस के संक्रमण को विदेशों से जोड़ रहे हैं। कहा जा रहा है कि कि ये वायरस चीन में बाहर से आने वाले यात्रियों के जरिए पहुंचा है। चीनी कम्युनिष्ट पार्टी के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि स्थानीय विशेषज्ञों के मुताबिक हेबेई में पाए गए कोरोना वायरस में और देश के दूसरे हिस्से में फैले वायरस में बहुत अंतर है और बहुत आशंका है कि यह दूसरे देश से आने वाले यात्रियों के जरिए यहां पहुंचा है।

नए साल के जश्न पर ग्रहण

नए साल के जश्न पर ग्रहण

वायरस के बढ़ने के साथ ही चीन में लोगों को आशंका है कि ये उनके नये साल की खुशियों को ग्रहण लगा सकता है। चीन में नया साल चंद्रमा की तिथियों के अनुसार मनाया जाता है जो कि इस साल 14 फरवरी को पड़ रहा है। इसके लिए 11-17 फरवरी तक छुट्टी की गई है। लेकिन अधिकारी इस बार नया साल बहुत ही साधारण होने की तरफ इशारा कर रहे हैं।

बीजिंग के एक अधिकारी ने कहा कि बड़ी संख्या में भीड़ जुटाने वाले समारोहों, जश्न और मेलों पर मनाही है। यहां तक कि अंतिम संस्कार में भी कम से कम लोगों को जाने को कहा गया है। सभी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए पूर्व अनुमति लेनी आवश्यक है। ऐसी ही स्थिति रही तो नया साल बहुत फीका रहने वाला है।

सार्वजनिक यातायात भी रोका गया

सार्वजनिक यातायात भी रोका गया

कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद हेबेई के प्रमुख शहरों शिजियाजुआंग और जिंगताई में शुक्रवार से प्रतिबंध कड़े कर दिए गए हैं। सार्वजनिक यातायात के बड़े साधन नहीं चल रहे हैं। इसके साथ ही हाईवे को बंद कर दिया गया है। वायरस को कंट्रोल करने के लिए हाईवे पर कर्मी तैनात हैं।

इसके साथ ही प्रशासन ने परीक्षण तेज कर दिया है। अभी तक दोनों शहरों में मिलाकर 67 लाख लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। शुक्रवार को 33 नए मामले सामने आए थे जबकि एक दिन पहले 51 केस मिले थे। वहीं किसी भी तरह की लापरवाही पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जा रही है। शिजियाजुआंग में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन कर्मियों के ऊपर कार्रवाई की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+