China: इस महीने आएगा कोरोना का पीक, हर दिन होंगी 25000 मौतें- रिपोर्ट
चीन में कोरोना जनवरी में पीक पर होगा। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस दौरान हर 25000 हजार मौतें होंगी वहीं, 37 लाख लोग संक्रमित होंगे।

चीन में कोरोना वायरस संक्रमण तबाही मचा रहा है। हर दिन संक्रमण के इतना ज्यादा मामले आ रहे हैं कि अस्पताल में बेड्स फुल हो गए हैं। वहीं, श्मशान घाटों पर मृतकों का सामूहिक संस्कार किया जा रहा है। हालांकि इसी बीच चीन को लेकर एक और चौकाने वाली रिपोर्ट आई है। जानकारी के मुताबिक 13 जनवरी 2023 तक देश में कोरोना का पीक आएगा। इस दौरान लगभग 37 लाख केस हर दिन आएंगे और 25000 लोगों की मौत होगी। इसका दावा यूके बेस्ड रिसर्च फर्म एयरफिन्टी ने किया है।
कंपनी की तरफ से किए गए दावे के मुताबिक दिसंबर के बाद से जनवरी के अंत तक बढ़कर 584,000 हो जाएगा और अप्रैल के अंत तक बढ़कर 1.7 मिलियन हो जाएगा। रिपोर्ट् के मुताबिक Airfinity का मॉडल चीन के क्षेत्रीय प्रांतों के डेटा पर आधारित है। रीजनल आंकड़ों के ट्रेंड्स का उपयोग करते हुए महामारी विज्ञानियों ने अनुमान लगाया है कि कोरोना का पहला पीक उन क्षेत्रों में आएगा जहां मामले वर्तमान में बढ़ रहे हैं और दूसरा पीक अन्य क्षेत्रीय प्रांतों में देखा जाएगा।
Airfinity ने भविष्यवाणी की है कि अगले 1-2 हफ्तों में अस्पताल में भर्ती होने और मौतों की संभावना के साथ बीजिंग में मामले पीक पर होंगे। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि चीन में कोरोना का सेकेंड पीक 3 मार्च 2023 से होगा। इस दौरान 4.4 मिलियन यानि कि हर दिन 42 लाख केस आएंगे। दूसरी पीक सबसे ज्यादा असर गांवों में दिखेगा।
रिपोर्ट में दावा किया गया है चीन में प्रतिबंधों को हटाने की वजह से कोरोना संक्रमितों के मामले में वृद्धि हुई है। अधिकतर जगहों पर अस्पताल भर गए हैं। वहीं, कोरोना से मरने वालों का खुले में अंतिम संस्कार किया जा रहा है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स की तरफ से चीन में बढ़ते मामलों का जिम्मेदार शी जिनपिंग को ठहराया जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा लंबे समय से चली आ रही नीतियों की वजह से चीन पूरी तरह से बर्बाद हो गया है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि अपर्याप्त चिकित्सा संसाधनों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में बुजुर्ग विशेष रूप से कमजोर हो सकते हैं। क्योंकि न्यू ईयर के बाद अधिकतर लोग अपने काम पर लौटेंगे। ऐसे में कोरोना संक्रमण अन्य क्षेत्रों में भी तेजी के साथ फैल सकता है।
एयरफिनिटी ने कहा कि वर्तमान में चीन में प्रतिदिन लगभग 9,000 लोग संभवतः कोविड से मर रहे हैं। 1 दिसंबर से चीन में मौतों की संख्या 100,000 तक पहुंचने की संभावना है, जो कुल संक्रमण का 18.6 मिलियन होगा। वहीं, लगातार बढ़ते मामले की वजह से लोग परेशान हैं और सरकार पारदर्शीता के साथ रिपोर्ट जारी करने की अपील कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- दिल्ली वाले ले सकेंगे नाइट लाइफ के मजे, 24 घंटे खुले रहेंगे ये रेस्टोरेंट और बार












Click it and Unblock the Notifications