पकड़ी गई चीन की चोरी, भारत के लड़ाकू विमान तेजस को बता दिया अपना फाइटर जेट, जारी किया वीडियो

चीन की सरकारी मीडिया ने पीएलए एयरफोर्स का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें तेजस एयरक्राफ्ट को अपना बता दिया है।

बीजिंग, जुलाई 02: चीन की चोरी के किस्से आपने कई बार सुने होंगे, चाहे वह रूस के सुखोई के बारे में हो या अमेरिकी चीन के F22 के बारे में। चीन लगातार दुनिया के अलग अलग देशों से टेक्नोलॉजी चुराने का काम करता रहा है। चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी ने चोरी के दम पर चीन को इतना शक्तिशाली बना दिया है। चीन की कंपनियों ने दुनिया के हर देश में जाकर वहां के लोकतांत्रिक सिस्टम का फायदा उठाया और जमकर चोरियां की हैं। चीन में विश्व के हर सामान का कॉपी मिल जाएगी। लेकिन, अब चीन ने भारतीय विमान तेजस पर ही दावा ठोक दिया है।

तेजस पर चीन का सबसे बड़ा झूठ

तेजस पर चीन का सबसे बड़ा झूठ

इन दोनों तस्वीरों को ध्यान से देखिए, एक भारत के तेजस की है और दूसरी जिसे चीन अपना होने का दावा कर रहा है। अब आप समझ ही गए होंगे कि चीन ने कितनी बड़ी चोरी की है। दुनिया में सामान चुराने वाला चीन अब वीडियो भी चुरा रहा है, वो भी भारतीय फाइटर जेट तेजस का। दरअसल, कई इंटरनेशनल विशेषज्ञों ने दावा किया है कि भारतीय फाइटर जेट एलसीए तेजस पाकिस्तान और चीन के फाइटर जेट जेएफ-17 एयरक्राफ्ट से काफी ज्यादा बेहतर है और अब चीन ने भारतीय फाइटर जेट तेजस का वीडियो चुराकर इस बात पर मुहर भी लगा दी है।

क्या है पूरा मामला ?

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, चीन अक्सर दुनिया में अपना झूठा प्रचार प्रसार करने के लिए प्रोपेगेंडा वीडियो जारी करता रहता है। और इस बार चीन के सरकारी न्यूज चैनल शिन्हुआ और चाइना ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क ने अपनी वायुसेना के वीडियो जारी किए हैं। वीडियो में चीनी वायु सेना को J10 विमान से बम गिराते हुए दिखाया गया है। इसकी सच्चाई तब सामने आ गई जब चीन ने यह वीडियो जारी किया। दरअसल ये वीडियो भारत के स्वदेशी विमान तेजस का है, चीन ने इस वीडियो को कॉपी करके अपना बताने की कोशिश की लेकिन जैसे ही वीडियो जारी किया गया, ठीक वैसे ही इस वीडियो की सच्चाई सामने आ गई और चीन की चोरी पूरी दुनिया के सामने बेनकाब हो गई।

दुनिया के सामने बेनकाब चीन

दुनिया के सामने बेनकाब चीन

छठी पीढ़ी के स्टील्थ एयरक्राफ्ट बनाने का दावा करने वाला चीन एक बार फिर दुनिया में बेनकाब हो गया है। चीन की आधुनिक सेना का जो डर दुनिया को दिखाने की कोशिश करता है, उसकी पोलपट्टी खुलकर रह गई है। दरअसल, चीन अपनी सेना को ताकतवर दिखाने के लिए तरह तरह के प्रोपेगेंडा वीडियो जारी करता है, ताकि दुनिया को लगे कि उसके पास कितने भयानक फाइटर जेट और विध्वंसक हथियार हैं, लेकिन इस बार चीन की सरकारी मीडिया ने भारतीय फाइटर जेट तेजस का वीडियो ही जारी कर दिया और उसे चीन का बता दिया। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि चीन का प्रोपेगेंडा किस स्तर का होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+