ड्रैगन' बढ़ा रहा अपनी शक्ति, परमाणु मिसाइल को हवा में ही किया ध्वस्त, ताइवान के लिए तैयारी!

बीजिंग ने इससे पहले भी मिसाइल इंटरसेप्टर का परीक्षण कर चुका है। परीक्षण के संबंध में पिछली सार्वजनिक घोषणा फरवरी 2021 में और उससे पहले 2018 में की गई थी। चीनी मीडिया ने कहा है कि चीन साल 2010 से मिसाइल-विरोधी प्रणाली का

बीजिंग, 20 जून : चीन ने एक लैंड-बेस्ड मिसाइल का इंटरसेप्शन ( land-based missile interception test) का परीक्षण किया है। इस बात की जानकारी रक्षा मंत्रालय ने दी है। मंत्रालय ने बताया कि चीन अपनी रक्षा के उद्देश्य से मिसाइल का परीक्षण किया है। मिसाइल का परीक्षण किसी और उद्देश्य से नहीं किया गया है। बता दें कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की महत्वाकांक्षी आधुनिकीकरण योजना के हिस्से के रूप में, देश अंतरिक्ष में उपग्रहों को नष्ट करने वाली मिसाइलों से लेकर उन्नत परमाणु-टिप वाली बैलिस्टिक मिसाइलों तक, सभी प्रकार की मिसाइलों के रिसर्च में तेजी ला रहा है।

concept image

मिसाइल इंटरसेप्टर का परीक्षण किया
बता में बीजिंग ने इससे पहले भी मिसाइल इंटरसेप्टर का परीक्षण कर चुका है। परीक्षण के संबंध में पिछली सार्वजनिक घोषणा फरवरी 2021 में और उससे पहले 2018 में की गई थी। चीनी मीडिया ने कहा है कि चीन साल 2010 से मिसाइल-विरोधी प्रणाली का परीक्षण कर रही है। मंत्रालय ने रविवार की देर रात एक संक्षिप्त बयान में कहा कि उस रात "ग्राउंड-बेस्ड मिडकोर्स एंटी-मिसाइल इंटरसेप्ट टेक्नोलॉजी" टेस्ट किया गया था।

अपनी शक्ति बढ़ा रहा चीन
मंत्रालय ने कहा, "परीक्षण अपने अपेक्षित लक्ष्यों तक पहुंच गया है। यह परीक्षण रक्षात्मक था और किसी भी देश के खिलाफ ध्यान में रखकर इसका परीक्षण नहीं किया गया है। इसके अलावा परिक्षण के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। गौरतलब है कि चीन, अपने सहयोगी रूस के साथ, दक्षिण कोरिया में टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (THAAD) मिसाइल रोधी प्रणाली की अमेरिकी तैनाती का बार-बार विरोध करता रहा है।

चीन का तर्क
चीन ने तर्क दिया कि उपकरण का शक्तिशाली रडार उसके क्षेत्र में प्रवेश कर सकता है। चीन और रूस ने नकली मिसाइल रोधी अभ्यास भी किया है। 2016 में, रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की कि वह राज्य टेलीविजन पर तस्वीरें आने के बाद मिसाइल रोधी प्रणाली परीक्षणों के साथ आगे बढ़ रहा है। चीन का कहना है कि राष्ट्रीय रक्षा और सुरक्षा के लिए ऐसी तकनीक आवश्यक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+