Bengaluru समेत इन जिलों में IMD का ऑरेंज अलर्ट, 50 किमी प्रति घंटे की स्‍पीड से चलेगी हवाएं, होगी तेज बारिश

Bengaluru Weather Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को बेंगलुरु और उसके आसपास के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन घंटों में बहुत भारी बारिश के साथ तेज़ गरज-चमक वाले तूफान आ सकते हैं। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना जताई गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

किन जिलों में अलर्ट जारी

IMD ने ऑरेंज अलर्ट धारवाड़, गदग, बेंगलुरु अर्बन, बेंगलुरु रूरल, चिक्कबल्लापुर, चिक्कमगलुरु, हासन, कोलार और रामनगर के लिए जारी किया है।

Bengaluru Weather Alert

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने बताया कि कई स्थानों पर मध्यम बारिश होगी, लेकिन कुछ क्षेत्रों में बहुत तेज़ और अचानक बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं। तेज़ हवाओं और बारिश के कारण पेड़ गिरने, कमजोर संरचनाओं को नुकसान और बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका है।

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश के कारण बिजली आपूर्ति में अस्थायी बाधा आ सकती है। साथ ही सड़कों पर जलभराव और फिसलन की वजह से यातायात भी प्रभावित हो सकता है, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है।

प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

लोगों को सलाह दी गई है कि अनावश्यक यात्रा से बचें और घर के अंदर ही रहें। बारिश के दौरान दरवाजे और खिड़कियाँ बंद रखने, बिजली के उपकरणों को अनप्लग करने और पेड़ों के नीचे खड़े न होने की हिदायत दी गई है। इसके अलावा नदियों, झीलों और अन्य जल स्रोतों से दूर रहने को कहा गया है।

किसानों के लिए चेतावनी

किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फसल को खुले में न छोड़ें, क्योंकि तेज़ बारिश और हवाएं फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। प्रशासन ने कहा है कि सावधानी बरतकर बड़े नुकसान से बचा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+