ड्रैगन की पोल खोलने वाले ब्लॉगर को 8 महीने जेल, चीनी सैनिकों की मौत की संख्या पर उठाया था सवाल
चीन के काफी विख्यात ब्लॉगर चाउ जिमिंग के ब्लॉग को 25 लाख से ज्यादा लोग पढ़ते हैं और वो चीन की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर अपना ब्लॉग लिखते हैं।
बीजिंग, जून 01: चीन की पोल खोलने वाले एक ब्लॉगर को चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी ने 8 महीने जेल की सजा सुना दी है। चीन के प्रख्यात ब्लॉगर ने भारत-चीन सैनिकों की भिड़ंत के बाद चीनी सैनिकों के मरने को लेकर सच्चाई का खुलासा कर दिया था। जिसके बाद चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी भड़क गई थी और अब ब्लॉगल को 8 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। भारत और चीनी सैनिकों के बीच पिछले साल गलवान घाटी में हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें कई चीनी सैनिक भारतीय सैनिकों के हाथों मारे गये थे और उसी बात की तस्दीक चीनी ब्लॉगदर ने कर दी थी।
Recommended Video

ब्लॉगर को 8 महीने जेल
सोमवार को चीन ने ब्लॉगर चाउ जिमिंग को 'शहीदों का अपमान' का दोषी करार देते हुए उसे आठ महीने जेल की सजा सुनाई है। ब्लॉगल चाउ जिमिंग ने अपने ब्लॉग के जरिए चीनी सरकार के दावे पर सवाल उठा दिया था। दरअसल, पिछले साल गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद भारत ने 40 से ज्यादा चीनी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया था, जिसकी पुष्टि रूस की खुफिया एजेंसी ने भी की थी। लेकिन चीन ने घटना के कई महीनों के बाद सिर्फ 4 सैनिकों के मारे जाने की बात कबूली थी।

ब्लॉगर ने खोली थी चीन की पोल
चीन के काफी विख्यात ब्लॉगर चाउ जिमिंग के ब्लॉग को 25 लाख से ज्यादा लोग पढ़ते हैं और वो चीन की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर अपना ब्लॉग लिखते हैं। अपने ब्लॉग में चाउ जिमिंग ने चीनी सरकार के दावे पर सवाल उठा दिया था। ब्लॉगर चाउ जिमिंग ने अपने ब्लॉग में कहा था कि 'चीनी अधिकारियों ने सिर्फ चार पीएलए सैनिकों के मारे जाने की बात कही है लेकिन मेरा मानना है कि गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों के साथ संघर्ष में काफी ज्यादा सैनिक हताहत हुए है। चीनी सैन्य अधिकारियों ने कई महीनों तक चीनी सैनिकों के मारे जाने की बात को छिपाए रखा'। इस ब्लॉग के बाद चाउ जिमिंग को नानजिंग प्रांत की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। चाउ जिमिंग की गिरफ्तारी के बाद चीनी सैनिकों ने उनका एक वीडियो रिलीज किया था, जिसमें ब्लॉगर चाउ जिमिंग को अपनी गलती मानते हुए दिखाया गया था।

सैनिकों को कहा था कायर
ब्लॉगर चाउ जिमिंग ने ना सिर्फ अपने ब्लॉग में चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी के झूठ को सार्वजनिक कर दिया था बल्कि उन्होंने चीनी सैनिकों की वीरता पर भी सवाल उठा दिए थे। उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा था कि भारतीय सैनिकों के सामने चीन के सैनिक डर गये थे और मुकाबला करने के लिए तैयार नहीं थे। जिसे चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी ने सैनिकों का अपमान करार दिया है। हालांकि, चीन की शी जिनपिंग सरकार ने भारतीय सैनिकों से झड़प के बाद सेना के लिए नई गाइडलाइंस जारी की थी और उन्हें बेहतर ट्रेनिंग देने को कहा था। वहीं चीन की सरकार ने चीनी सैनिकों को युद्ध की ट्रेनिंग देने की भी बात की थी और कई विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि पीएलए सैनिकों के पास लड़ने का कोई अनुभव नहीं है और वो जब भारतीय सैनिकों के सामने गलवान घाटी में आये थे तो वो बुरी तरह से डर गये थे। जब चीनी ब्लॉगर चाउ जिमिंग ने इसी बात को अपने ब्लॉग में लिखा तो हजारों लोग उनके ब्लॉग को शेयर करने लगे और चीन के अंदर उनका ब्लॉग काफी तेजी से वायरल हो गया था। और फिर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था और अब चीन की अदालत ने उन्हें सेना के अपमान का दोषी मानते हुए उन्हें 8 महीने की सजा सुनाई है।












Click it and Unblock the Notifications