स्टेशन पर हुए नरसंहार के लिये चीन ने इस्लामी आतंकियों को ठहराया जिम्मेदार

मध्य एशिया की सीमाओं से लगे झिंगजियांग में मुस्लिम बसे हैं। पुलिस ने बताया कुन्मिंग रेलवे स्टेशन पर आतंकवादियों के एक समूह ने रात नौ बजे के आसपास लोगों पर चाकुओं से हमला किया। शहर के दक्षिणपूर्वी इलाके में स्थित कुन्मिंग रेलवे स्टेशन, दक्षिणी-पश्चिमी चीन का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है। कुन्मिंग रेलवे स्टेशन ब्यूरो ने बताया कि हालांकि रेलगाड़ियों की आवाजाही इससे प्रभावित नहीं हुई है।
हमले का शिकार हुए एक व्यक्ति यांग हैफी ने बताया कि वह टिकट खरीद रहा था, तभी लोगों का एक समूह स्टेशन पर आया और लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। उनमें से अधिकतर काले कपड़ों में थे। यांग ने बताया, "मैंने देखा एक व्यक्ति लंबा चाकू लिए हुए सीधा मेरी ओर चला आ रहा है और मैं सबके साथ दूर भागा। जो लोग धीमे भाग रहे थे वे गंभीर रूप से घायल हुए हैं।" यांग के सीने और पीठ पर चोटें आई हैं।


Click it and Unblock the Notifications
