चीनी मीडिया को वेबसाइटों से बैन करना पड़ा इस तानाशाह का निकनेम 'मोटू', जानिए वजह

इस सप्ताह चीनी सर्च इंजन बाएडू और माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म वीबो पर 'जिन सैन पैंग' सर्च करने पर कोई भी परिणाम सामने नहीं आ रहे थे।

बीजिंग। चीन ने अपने देश की वेबसाइटों से उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन का मजाक बनाने वाले शब्दों को बैन करना शुरू कर दिया गया है। आपको बता दें कि चीन में 'किम फैटी द थर्ड' नाम का जमकर इस्तेमाल हुआ करता था।

China bans nickname 'fatty' of Kim Jong-un from websites. चीन ने अपने देश की वेबसाइटों से उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन का मजाक बनाने वाले शब्दों को बैन करना शुरू कर दिया गया है। आपको बता दें कि चीन में 'किम फैटी द थर्ड' नाम का जमकर इस्तेमाल हुआ करता था।

इस बात पर जब उत्तर कोरिया ने नाराजगी जाहिर की तो उसके बाद चीन ने किम जोंग के इस निकनेम को बैन करने का आदेश जारी किया है।

चीनी सर्च इंजन से गायब हुआ निकनेम

इस सप्ताह चीनी सर्च इंजन बाएडू और माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म वीबो पर 'जिन सैन पैंग' सर्च करने पर कोई भी परिणाम सामने नहीं आ रहे थे।

किम जोंग उन उत्तर कोरिया के युवा लोगों के बीच खासे लोकप्रिय हैं और वह किम परिवार की उस तीसरी पीढ़ी के मेंबर हैं जो कि उत्तर कोरिया का शासक है।

परमाणु कार्यक्रम के बाद से खराब हुए रिश्ते

चीन और उत्तर कोरिया के रिश्तों में न्यूक्लीयर वेपन्स प्रोग्राम के बाद से दरार है। इसकी चीन समेत ​दक्षिणी कोरिया, जापान, अमेरिका और रूस ने निंदा की थी।

हालांकि, बीजिंग ने किम शासन को सीमित व्यापार के जरिए सपोर्ट करना जारी रखा।

उत्तर कोरिया​ ने की लिखित अपील

उत्तर कोरिया के अधिकारियों को डर है कि अगर किम जोंग उन ने अपने निकनेम के बारे में पता लगा लिया तो उनके लिए खतरा हो सकता है।

इसी वजह से उन्होंने चीन को लिखित रूप से उसके निकनेम को चीनी वेबसाइटों से हटाने के लिए अपील की।

चीन कूटनीतिक तौर पर उत्तर कोरिया को लगातार समर्थन देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+