चीन में एपल iPhone पर लगा बैन, आईफोन का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे सरकारी कर्मचारी

चीन में अमेरिकी कंपनी एपल के प्रोडक्ट iPhone पर बैन लगा दिया गया है। हालांकि यह बैन सरकारी अधिकारियों पर लागू हुआ है। यानी कि अब से चीन में सरकारी अधिकारी एपल आईफोन इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

सरकारी आदेश में कहा गया है कि कोई भी कर्मचारी ऑफिस में एपल के आईफोन या फिर अन्य विदेशी कंपनियों के डिवाइस का इस्तेमाल नहीं करेंगे। सरकारी अधिकारियों को भी इन उपकरणों को कार्यालय में नहीं लाने का आदेश दिया गया है।

China bans Apple iPhone

चीनी सरकार के इस कदम का खुलासा वॉल स्ट्रीट जर्नल ने मामले से परिचित लोगों के हवाले से किया है। हालांकि इस बात पर कोई स्पष्टता नहीं है कि इस आदेश को कितनी कड़ाई से लागू कराया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रतिबंधित विदेशी स्मार्टफोन निर्माताओं की सूची में Apple के अलावा कोई नाम नहीं है।

इसे लेकर एपल की कोई टिप्पणी अभी तक नहीं आई है। हालांकि बीजिंग का नया कदम चीन में एपल की संभावनाओं को नुकसान पहुंचा सकता है, जो अमेरिका के बाद उसका सबसे बड़ा बाजार है।

चीनी सरकार के इस कदम को देश में अधिक स्वदेशी ब्रांडों के उपयोग को प्रोत्साहित करने के एक तरीके के रूप में देखा जा रहा है। लेकिन इससे निश्चित रूप से Apple को नुकसान होने वाला है जो जल्द ही iPhone 15 का अनावरण करने के लिए तैयार है।

चीन का यह कदम उन अफवाहों के बीच आया है जिसमें दावा किया गया है कि चीनी स्मार्टफोन निर्माता हुआवेई एक उन्नत 7nm चिपसेट विकसित करने में कामयाब हो गई है जिसका उपयोग 'मेट 60 प्रो' में किया गया है।

आपको बता दें कि 'मेट 60 प्रो' मोबाइल फोन ने चीन के बाजार में तहलका मचा दिया है। चीनी मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक बीते रविवार को ई-कॉमर्स साइटों पर यह मोबाइल फोन एक मिनट में 'सोल्ड आउट' हो गया। यूट्यूब पर कई ऐसे वीडियो दिखाई दे रहे हैं जिनमें ये दावा किया जा रहा है कि इस फोन की वायरलेस स्पीड आईफोन के बराबर ही तेज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+