अमेरिका के सामने चीन ने दक्षिण चीन सागर पर जताया अपना हक

पेइचिंग। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दक्षिण चीन सागर पर हक जताया। जिनपिंग ने कहा कि दक्षिण चीन सागर के मामले में चीन अपनी संप्रुभता से कोई समझौता नहीं करेगा। उन्होंने राष्ट्रपति ओबामा से दक्षिण चीन सागर में अमेरिका की भूमिका पर भी बात की।

barack obama in china

जी 20 समिट से पहले ओबामा-जिनपिंग मीट

जी 20 समिट से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और चीन के राष्ट्रपित शी जिनपिंग की मुलाकात हुई जिसमें दक्षिण चीन सागर विवाद और उस इलाके में स्थिरता को लेकर चर्चा हुई।

जिनपिंग ने ओबामा से कहा कि दक्षिण चीन सागर में शांति और स्थिरता कायम रखने के लिए अमेरिका रचनात्मक भूमिका निभाए। दक्षिण चीन सागर पर हक जताते हुए जिनपिंग ने कहा कि उस क्षेत्र में अपने हितों की रक्षा और संप्रभुता को लेकर चीन गंभीर है और इस मामले में वह कोई समझौता नहीं करेगा।

चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी ने इस बारे में कहा कि चीन विवादों का समाधान आपसी सहमति और बातचीत के जरिए चाहता है। आसियान के साथ मिलकर चीन दक्षिण चीन सागर में शांति और स्थिरता कायम रखने की पूरी कोशिश करता रहेगा।

ओबामा और जिनपिंग के बीच बातचीत को लेकर ह्वाइट हाउस से जारी बयान में कहा गया है कि दक्षिण चीन सागर पर चीन और फिलीपींस के बीच अधिकार के लेकर चल रहे विवाद पर बातचीत हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+