चीन में मिला 3 हजार साल पुराना सबसे अमीर कबीले का कब्रिस्तान, दुर्लभ खजाने को देख वैज्ञानिक हैरान

चीन में 3 हजार साल पुराने सबसे अमीर कबीले की कब्रिस्तान की खोज की गई है, जिससे दुर्लभ खजाना मिला है।

बीजिंग, जनवरी 08: दुनिया के सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक सभ्यता चीन की भी है और अलग अलग जगहों पर होने वाली खुदाई के दौरान अकसर ऐसी दुर्लभ वस्तुएं जमीन के अंदर से निकलती हैं, जिसे देखकर पुरातत्वविद हैरान रह जाते हैं। पुरातत्वविदों द्वारा दो साल की खुदाई के बाद मध्य चीन में एक अमीर कबीले की कब्रों वाले 3,000 साल पुराने कब्रिस्तान का पता चला है औक कब्रिस्तान के अंदर से जो चीजें मिली हैं, वो हैरान करने वाली हैं।

Recommended Video

    Clan cemetery in China: चीन में मिला 3000 साल पुराना अमीर कबीले का कब्रिस्तान | वनइंडिया हिंदी
    3000 साल पुराना कब्रिस्तान

    3000 साल पुराना कब्रिस्तान

    चीनी न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य चीन के कई हिस्सों में पिछले दो सालों से खुदाई चल रही थी और पुरातत्वविद लगातार रिसर्च क रहे थे और अब जाकर तीन हजार साल पुराने कब्रिस्तान का पता चल गया है, जो एक वक्त चीन के सबसे अमीर कबीले के द्वारा बनाया गया था। पुरातत्वविदों के मुताबिक, चीन के हेनान प्रांत में स्थिति आन्यांग नामक जगह पर पुरातत्वविदों को कबीलों का सबसे प्राचीन कब्रिस्तान मिला है। आन्यांग जगह शांग राजवंश के दौरान 'CE' नामक कबीले का घर माना जाता है।

    कब्रिस्तान में दुर्लभ चीजें मिलीं

    कब्रिस्तान में दुर्लभ चीजें मिलीं

    आन्यांग सांस्कृतिक अवशेष और पुरातत्व संस्थान ने गुरुवार को एक प्रेस रिलीज में कब्रिस्तान के खोज की बात कही है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, कबीले का कब्रिस्तान प्राचीन राजधानी यिनक्सू से सिर्फ 1.5 मील (2.4 किलोमीटर) दूर पाया गया है, जहां एक महल और पुश्तैनी मंदिर के खंडहर स्थित हैं। खुदाई के दौरान पुरातात्विक स्थल पर पुरातत्वविदों को उस वक्त की कई दुर्लभ वस्तुएं मिली हैं। कब्रिस्तान से पुरातत्वविदों को 18 घरों के नींव, 24 कब्रें, चार घोड़ों के अवशेष और रथ के गड्ढे मिले हैं। इनके अलावा और जेड और पत्थर की कई वस्तुएं भी जमीन के अंदर खुदाई के दौरान मिली हैं। वहीं, कई उल्लेखनीय अवशेष भी मिले हैं, जिसपर 'CE' कबीले के निशान हैं, वहीं, 'CE' कबीले की चिन्ह के साथ कांस्य भी जमीन के अंदर से खुदाई के दौरान मिले हैं।

    CE कबीले से संबंधित रिकॉर्ड मिले

    CE कबीले से संबंधित रिकॉर्ड मिले

    इंस्टीट्यूट द्वारा जारी प्रेस रिलीज में डायरेक्टर कोंग डेमिंग ने कहा कि, "ओरेकल हड्डी शिलालेखों में 'CE' कबीले का एक रिकॉर्ड है"। उन्होंने चीनी लेखन के शुरुआती रूप का जिक्र करते हुए कहा कि, पहले का लेखन पात्रों और जानवरों पर उकेरा गया था, जो हमें मिला है। वहीं, अटकल में उपयोग की जाने वाली हड्डियाँ भी मिली हैं। उन्होंने कहा कि, "इस बार साइट पर पाए गए कई कांस्यों पर 'CE' कबीले का प्रतीक दिखाई देता है, इसलिए हम मानते हैं कि 'CE' कबीला इस क्षेत्र में सक्रिय था।"

    मकबरे में हुई थी लूटपाट

    मकबरे में हुई थी लूटपाट

    डायरेक्टर कोंग डेमिंग ने कहा कि, ऐसा प्रतीत होता है कि साइट के सबसे बड़े मकबरों में से एक को लूट लिया गया था। केवल कुछ वस्तुओं, जैसे कि मिट्टी के बर्तनों के टुकड़ों को यहां पर खुला छोड़ दिया गया था। लेकिन अन्य गड्ढों में पुरातत्वविदों ने हड्डियों और क्लैम के गोले से बने औजारों की खोज की है, साथ ही 20 से ज्यादा सेट कांस्य अनुष्ठान के बर्तन जैसे गोबलेट, कड़ाही और "जू", जिनका उपयोग समारोहों के दौरान गर्म शराब परोसने के लिए किया जाता था, उसकी खोज की है।पुरातत्वविदों ने छह गाड़ियों के साथ-साथ कई घोड़ों के अवशेष और कई लोगों के उलझे हुए शव बरामद किए हैं और ऐसा लगता है कि, घोड़ों को लोगों के साथ ही जिंदा दफनाया गया था। इतिहासकारों का कहना है कि, शाही परिवारों के लोगों की मौत होने पर शांग राजवंश में शव के साथ घोड़ों को भी दफना दिया जाता था।

    कई अवशेषों में भव्य सजावट

    कई अवशेषों में भव्य सजावट

    खुदाई के दौरान पुरातत्वविद उस वक्त हैरान रह गये, जब उन्होंने कई अवशेषों में भव्य सजावट को देखा। जिससे पता चलता है कि ये कबीला काफी अमीर था। वहीं, कब्र के अंदर जो शवों के अवशेष मिले हैं, उनमें कुछ को कवच के साथ टोपी पहने हुए पाया गया है, जबकि घोड़ों के सिर सोने से सजे हुए मिले हैं। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार डायरेक्टर कोंग ने कहा कि, "यह आन्यांग की प्राचीन खोजों में बहुत दुर्लभ है, जो गाड़ी के मालिक की असाधारण स्थिति और शक्ति को दर्शाता है।"

    घरों के निर्माण की जानकारी मिली

    घरों के निर्माण की जानकारी मिली

    डायरेक्टर कोंग ने कहा कि, पुरातत्वविदों ने 'हैंगओवर रोकथाम रिंग' की भी खोज की है और इसके अलावा एक इमारत की नींव की भी खोज की गई है। वहीं, एक दीवार के अंदरूनी हिस्से पर सजावटी सामानों को भी बरामद किया गया है, जो इस बात का सुराग देते हैं कि शांग राजवंश के घरों का निर्माण और डिजाइन कैसे किया गया था।

    देर से बना होगा कब्रिस्तान

    देर से बना होगा कब्रिस्तान

    शोधकर्ताओं का मानना ​​है कि आंगनों और कब्रों को राजवंश में देर से बनाया गया था। आपको बता दें कि, शांग राजवशंव 1046 ईसा पूर्व में समाप्त हुआ था और उसके बाद चीन में कांस्य युग की शुरुआत हुई थी। कब्रिस्तान को कई बार बहाल और पुन: उपयोग किया गया था, लेकिन शांग को उखाड़ फेंकने के बाद छोड़ दिया गया था। शोधकर्ता अभी भी "सीई" कबीले की सामाजिक स्थिति का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं, कि आखिर इस समुदाय का स्ट्रक्चर कैसा था और क्या इस कबीले का शांग राजवंश के साथ कोई संबंध भी था?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+