प्रतिबंध के बावजूद चीन बेच रहा है नॉर्थ कोरिया को तेल, ट्रंप भड़के

Recommended Video

    Donald Trump attacks China after report of North Korea oil transfer | वनइंडिया हिंदी

    वॉशिंगटन। नॉर्थ कोरिया के न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर जहां एक तरफ यूएन और अमेरिका प्योंगयांग पर प्रतिबंध लगा रहा है, वहीं दूसरी तरफ चीन अपना तेल नॉर्थ कोरिया को बेचने के लिए राजी हुआ है। हैरान करने वाली बात यह है कि यूएन की पहल पर संयुक्त राष्ट्र की ओर से नॉर्थ कोरिया में पेट्रोलियम उत्पादों और तेल की सप्लाई पर भारी बैन के बावजूद भी चीन मदद कर रहा है। चीन की इस हरकत को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर आपत्ति जताई है।

    नॉर्थ कोरिया को तेल बचने पर चीन पर भड़के ट्रंप

    ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, 'रंगे हाथ पकड़ा- बहुत निराशाजनक है कि चीन उत्तर कोरिया को तेल ले जाने की इजाजत दे रहा है। अगर ऐसे लगातार चलता रहा तो नॉर्थ कोरिया की समस्या का कभी शांतिपूर्ण ढंग से समाधान नहीं हो पाएगा।'

    इससे पहले साउथ कोरियाई न्यूजपेपर ने आरोप लगाया था कि नॉर्थ कोरिया और चीन अवैध रूप से तेल का आयात कर रहे हैं। वहीं, चीन भी स्पष्ट कर चुका है कि नॉर्थ कोरिया को तेल बेचने को लेकर यूएन की ओर से ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं है।

    पिछले सप्ताह सुरक्षा परिषद के सभी 15 सदस्यों ने अमरीकी प्रस्ताव का समर्थन करते हुए नए प्रतिबंधों के तहत नॉर्थ कोरिया का पेट्रोलियम आयात 90 प्रतिशत तक घटा दिया था। तेल आयातों पर लगे प्रतिबंधों से खफा नॉर्थ कोरिया ने कहा था कि ये हमारे गणराज्य की संप्रभुता का हिंसक उल्लंघन और युद्ध छेड़ने जैसी हरकत है, जो कोरियाई प्रायद्वीप और एक व्यापक क्षेत्र की शांति और स्थिरता को तबाह करता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+