बीजिंग में चीनी मिलिट्री एक्‍सरसाइज के दौरान पहुंचा अमेरिका का जासूसी एयरक्राफ्ट U-2

हांगकांग। अमेरिका और चीन के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। ताजा घटनाक्रम में अब चीन ने अमेरिका पर आरोप लगाया है कि उसने नो फ्लाई जोन में एक यू-2 स्‍पाई प्‍लेन भेजा था। उसका कहना है कि यह प्‍लेन उस समय उसकी सीमा में दाखिल हुआ जब चीन की तरफ से एक लाइव फायर एक्‍सरसाइज को अंजाम दिया था। चीन की तरफ से पहले भी इस तरह के आरोप लगाए गए हैं। जुलाई माह में भी चीन ने अमेरिका की नेवी पर उसके एयरस्‍पेस में दाखिल होने का आरोप लगाया था।

u-2.jpg

एक्‍सरसाइज के दौरान हुए हादसे

चीन की डिफेंस मिनिस्‍ट्री के प्रवक्‍ता वू कियान ने कहा है कि यूएस का जासूसी एयरक्राफ्ट बीजिंग के एयरस्‍पेस में दाखिल हुआ था। मंगलवार को जब पीपुल्‍स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) के नॉर्दन थियेटर कमांड की तरफ से एक मिलिट्री ड्रिल को अंजाम दिया जा रहा था, उसी समय एयरक्राफ्ट की लाइट्स को धीमा कर दिया गया और फिर इसने बीजिंग में एंट्री की। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक अमेरिकी एयरक्राफ्ट की घुसपैठ की वजह से कई तरह की ट्रेनिंग गतिविधियां प्रभावित हुईं। कियान ने कहा कि इस एयरक्राफ्ट ने अमेरिका और चीन के बीच हवाई और समुद्री सुरक्षा के कई तय नियमों का उल्‍लंघन किया है। साथ ही अंतरराष्‍ट्रीय मानकों का भी उल्‍लंघन किया है। चीन के मुताबिक अमेरिका ने जो कुछ किया है उसकी वजह से कई गलत फैसले हुए और यहां तक कि कुछ दुघर्टनाएं भी हुई हैं। चीन की मीडिया का कहना है कि नॉर्दन थियेटर कमांड की तरफ से दो एक्‍सरसाइज मंगलवार को हुई हैं। वहीं यूएस पैसेफिक एयरफोर्सेज की तरफ से एक यू-2 एयरक्राफ्ट फ्लाइट की बात तो कही गई है लेकिन उसने यह नहीं माना है कि इसने किसी भी तरह से एयरस्‍पेस का उल्‍लंघन किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+