ब्रिटेन ने हांगकांग के 8 भगोड़ों को दिया शरण तो भड़का चीन, कहा- हम जीवन भर उनका पीछा नहीं छोड़ेंगे

चीन और ब्रिटेन के बीच 8 एक्टिविस्ट को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। हांगकांग ने ब्रिटेन में जाकर छुप गए 8 एक्टिविस्टों की गिरफ्तारी को लेकर 1 मिलियन हांगकांग डॉलर का इनाम रखा है।

इस पर ब्रिटेन की नाराजगी के बाद चीन ने एन एक्टिविस्टों को बचाने का आरोप लगाया है। चीन ने धमकी देते हुए कहा है कि जीवन भर इन एक्टिविस्टों का पीछा किया जाएगा।

fugitives Hong Kong activists

लंदन स्थित चीन के दूतावास ने सोमवार को एक बयान दिया, जिसमें उसने ब्रिटेन पर उसके 8 भगोड़ों को शरण देने और उनकी मदद करने का आरोप लगाया। चीन का कहना है कि ये उसके आंतरिक मामलों में दखल जैसा है, साथ ही हांगकांग के कानून का उल्लंघन भी है।

लंदन स्थित चीनी दूतावास ने ब्रिटिश राजनेताओं से आह्वान किया कि उन्हें चीन की संप्रभुता और सुरक्षा को खतरे में डालने के बजाए इन सभी को उनके हवाले करना चाहिए।

हांगकांग के नेता जॉन ली ने सभी एक्टिविस्टों से कहा कि उन्हें तुरंत खुद को सरेंडर कर देना चाहिए, क्योंकि उनका जीवनभर पीछा किया जाएगा और न्याय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके अधिकारी इन भगोड़ों को चैन से जीने नहीं देंगे। हम उन्हें दिखा देंगे कि हम हाथ पर हाथ धड़े बैठे नहीं हैं।

हांगकांग प्रशासन ने इन आठ भगोड़ों की जानकारी देने वाले के लिए ईनाम की घोषणा भी कर दी है। आपको बता दें कि हांगकांग, ब्रिटेन का ही उपनिवेश रह चुका है और अब यह चीन के अधीन है। 3 साल पहले हांगकांग में कई महीने तक चले लोकतंत्र समर्थक विरोध प्रदर्शनों के बाद यहां राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाया गया था।

यह कानूने अधिकारियों को दुनिया में कहीं भी किए गए कृत्यों या टिप्पणियों पर मुकदमा चलाने के लिए अलौकिक शक्तियां प्रदान करता है जिन्हें वह आपराधिक मानता है। इस कानून को व्यापक रूप से दमन के बीजिंग समर्थित उपकरण के रूप में देखा जाता है।

जब यहां राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को लागू किया गया था तब बड़ी संख्या में एक्टिविस्ट इसके विरोध में आए थे। इसी दौरान ब्रिटेन इनकी मदद के लिए आगे आया था और अपने यहां नागरिकता देने का प्रस्ताव दिया था।

द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटिश सरकार द्वारा उनके लिए विशेष वीजा मार्ग खोले जाने के बाद से 100,000 से अधिक हांगकांगवासी ब्रिटेन चले गए हैं।

यूके के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली ने खुलकर इन 8 हांगकांग एक्टिविस्टों का समर्थन किया हे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार, ब्रिटेन और विदेशों में व्यक्तियों को डराने और चुप कराने के चीन के किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं करेगी।

यूके के विदेश मंत्री ने कहा कि चीन द्वारा हांगकांग में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को लागू करना बिल्कुल गलत है और हम इसकी निंदा करते हैं, चीन का ऐसा करना हांगकांग को लेकर चीन-ब्रिटेन के बीच हुए समझौते का भी उल्लंघन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+