इराक में जिंदा पकड़ा गया आईएसआईएस का नन्‍हा सुसाइड बॉम्‍बर

किरकुक। शनिवार को टर्की में आईएसआईएस के नन्‍हें सुसाइड बाम्‍बर ने 22 लोगों की जिंदगियां छीन लीं। वहीं इराक में सोमवार को एक चाइल्‍ड बॉम्‍बर को जिंदा पकड़ा गया। विशेषज्ञों की मानें तो आईएसआईएस ने अपने चाइल्‍ड सुसाइड बाम्‍बर्स की एक फौज तैयार कर डाली है।

isis-child-suicide-bomber

इराक में 'डिफ्यूज' किया गया चाइल्‍ड बॉम्‍बर

इराक के किरकुक में पुलिस ने एक चाइल्‍ड सुसाइड बॉम्‍बर को उस समय पकड़ा जब वह सड़क पर घूम रहा था। इसके कमर पर एक बेल्‍ट बंधी हुई थी जिसे सुरक्षा अधिकारियों ने बाद में डिफ्यूज किया। जैसे ही इस बच्‍चे की बेल्‍ट हटाई गई यह बच्‍चा पुलिस ट्रक में बैठ गया और फिर से यहां से ले जाया गया।

इराक में एक बड़े ब्‍लास्‍ट की थी साजिश

किरकुक पुलिस विभाग के स्‍पोक्‍सपर्सन कर्नल अवरासिया कामिल ने बताया कि इस बच्‍चे को रविवार रात से ही तलाशा जा रहा था। बच्‍चा इराक के शिते मस्जिद में हुए सुसाइड ब्‍लास्‍ट के बाद गायब हो गया था। किरकुक पर इराक की सरकार के अलावा कुर्दिश आर्मी का भी कब्‍जा है।

बच्‍चे बने आईएसआईएस का हथियार

वर्ष 2014 में इराक की राजधानी बगदाद में एक छोटे बच्‍चे को देखकर पुलिस हैरान रह गई थी। यह बच्‍चा दौड़ते हुए पुलिस के पास आया था और इसने पुलिस से अपने कमर पर बंधी बेल्‍ट को हटाने के लिए कहा था।

बच्‍चे ने पुलिस को बताया कि वह खुद को ब्‍लास्‍ट नहीं करना चाहता है। आईएसआईएस अपने कई वीडियोज में भी बच्‍चों को सुसाइड बॉम्‍बर के तौर पर प्रयोग करने की बात कह चुका है।

आईएसआईएस अब बच्‍चों को विनाश के हथियार की तरह अपनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुका है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+