Child Policy: इन देशों में बच्चा पैदा करने पर मिलता है बंपर ऑफर, एक ने तो काटी बिजली ताकि मौका मिल सके..
Child Policy: कई सारे देश अपनी गिरती आबादी को लेकर चिंतित हैं। जनसंख्या का धीरे धीरे कम होना कई देशों में इसलिए भी गंभीर समस्या बन चुका है क्योंकि वहां जरूरी कामों के लिए वर्कफोर्स की कमी पड़ने लगी है। ऐसे में वे दूसरे देशों के नागरिकों को बेहतर ऑफर के साथ नागरिकता देने का प्रस्ताव भी दे रहे हैं। लेकिन इसमें समस्या यह आ रही है कि जो लोग दूसरे देशों से आते हैं वे मानसिक तौर पर वहां के रहवासी नहीं हो पाते। लिहाजा सरकारों ने अब अपने ही लोगों से ज्यादा बच्चे पैदा करने को कहा है, इसके लिए सरकारें उन्हें बेहतर सुविधा पैकेज से लेकर कैश में अच्छे ऑफर दे रही हैं। तो जानिए कौन से हैं वो देश जहां बच्चा पैदा करने पर सरकारें बंपर ऑफर देती हैं।
जापान
जापान अपनी बढ़ती उम्र की आबादी का सामना कर रहा है, यहां बूढ़े लोगों की संख्या एकाएक बढ़ गई है। लिहाजा अपनी चिल्ड्रन फर्स्ट पॉलिसी के तहत हर बच्चे के लिए 5,000 येन हर महीने देता है। जापान ये इसलिए करता है ताकि आने वाले वक्त में युवाओं और बुजुर्गों के अनुपात को बैलेंस कर सके।

फिनलैंड
फ़िनलैंड की लेस्टिजार्वी नगरपालिका में, 2013 में शुरू किया गया बेबी बोनस नवजात शिशुओं के लिए भरपूर आर्थिक सहायता देता है। यहां भी जनसंख्या कमी के चलते स्थानीय सरकार को ये कदम उठाना पड़ा है।
स्विट्जरलैंड
स्विट्जरलैंड: अल्बिनेन गांव में घटती आबादी को रोकने के लिए सरकार नए शादीशुदा जोड़ों को 50 लाख रुपये से ज्यादा देती है। वहीं जिन लोगों की शादी को थोड़ा टाइम हो गया है या फिर उनकी उम्र 30 साल से ज्यादा है उन्हें 22 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देती है। इसके अलावा हर एक बच्चे के लिए लगभग आठ लाख रुपये अलग से दिए जाते हैं।
रूस
रूसी सरकार गिरती आबादी को देखते हुए चिंता में है। ऐसे में सरकार ने तेजी से आबादी बढ़ाने के लिए लोगों को बंपर ऑफर और सुविधाएं देना शुरू किया है। यहां के कारेलिया में 25 साल से कम की लड़की को बच्चा पैदा करने पर 1 लाख रूबल मिलते हैं। साथ ही रूसी सरकार ने काम से ब्रेक लेकर घर जाकर चाइल्ड प्लानिंग के बारे में ध्यान देने को कहा है। इसके अलावा कई इलाकों में रात 10 बजे के बाद लाइट काट दी जाती है ताकि कपल को करीब आने का ज्यादा मौका मिल सके।
जर्मनी
जर्मनी में माता-पिता को पहले या दूसरे हर बच्चे के लिए प्रतिमाह 250 यूरो (लगभग 23,572 रुपये) मिलते हैं। ये पैसा उन माता-पिता को भी मिलता है जो दूसरे देशों से वहां सिर्फ नौकरी करने के लिए पहुंचे हैं। हालांकि जर्मनी के सामने आबादी का संकट नहीं है लेकिन फिर भी सरकार इसे बेहतर कदम मानते हुए आर्थिक सहायता देती है।
फ्रांस
फ्रांस बच्चों वाले परिवारों को आर्थिक सहायता करता है। कैस डेस एलोकेशन्स फैमिलियालेस के माध्यम से, गर्भवती महिलाओं को 28वें सप्ताह के बाद लगभग 900 यूरो मिलते हैं। इसके अलावा, उन्हें 16 सप्ताह की छुट्टी मिलती है जिसमें उनका वेतन नहीं काटा जा सकता। साथ ही बच्चों को गोद लेने वालों के लिए 180 यूरो का मासिक भुगतान मिलता है।
नॉर्वे
नॉर्वे में बच्चे पैदा होने के एक महीने के बाद पैरेंट्स को बेहतरीन सुविधाएं मिलने लगती हैं। सरकार बच्चे के दो साल के होने तक हर महीने 6000 क्राउन का भुगतान करती है। उसके बाद ये घटकर 1000 क्राउन कर दिया जाता है।
आइसलैंड
आइसलैंड परिवार की आर्थिक स्थिति के हिसाब से पैसा देता है। जिसमें आय का मूल्यांकन किया जाता है और बच्चे के जीवन के पहले 18 वर्षों के दौरान वेतन में 80% की वृद्धि करता है। ताकि बच्चों को पालने, पढ़ाने और उनका बेहतर भविष्य बनाने में पालकों को आसानी हो।
चीन
यहां अधिक बच्चे पैदा करने पर चाइल्डकेयर सब्सिडी मिलती है। कई शहरों में तो पहले बच्चे के लिए लगभग 13,800 डॉलर (1 लाख युआन) तक की सब्सिडी दी जाती है। हालांकि चीन पहले ज्यादा बच्चे पैदा करने पर फाइन लगा देता था। जिससे वहां की आबादी गिरने लगी और मजबूरन सरकार को ये कदम उठाना पड़ा।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में जरूर बताएं।












Click it and Unblock the Notifications