बेटे को बुरी तरह टॉर्चर करती थी महिला, गर्म रॉड से जलाए नाजुक अंग
शिकागो। एक महिला ने अपने सात साल के बेटे के साथ ऐसी हैवानियत की जिसे जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। महिला ने अपने बेटे को करीब दो साल तक टॉर्चर किया। महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे को अलमारी में बंद रखा और उसके नाजुक अंगों तक को जलाया।

अमेरिका की है घटना
डेली मेल के मुताबिक, घटना अमेरिका के शिकागो की है। कैरोलीन वूड्स नाम की महिला अपने बेटे को एक अलमारी में बंद करके रखती थी और उसी में उसे बाथरूम करने के लिए भी मजबूर करती थी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को मामले की सुनवाई के दौरान उसकी ओर से की गई जमानत की अपील को भी कोर्ट ने खारिज कर दिया।

इस हालत में मिला था बच्चा
24 वर्षीय महिला के बेटे को बीते सप्ताह सड़क पर डायपर पहने हुए भागते देखा गया था। उसके शरीर पर काफी जख्म थे और कई जगह से खून निकल रहा था। उसकी बायीं आंख पर चोट के ताजा निशान थे। मामले की सुनवाई करते हुए जज ने कहा, 'तुम्हारी आदतें सही नहीं हैं। तुम समाज के लिए खतरा हो।' लड़के ने अधिकारियों को बताया कि उसकी मां उसे तार, बेटबॉल बैट और पोल से पीटती थी। वह उसे अलमारी में सोने के लिए मजबूर करती थी।

डॉक्टर ने भी जताई हैरानी
लड़के ने बताया कि उसकी मां अपने प्रेमी के साथ रहती थी जहां वह उसे गर्म स्टोव पर बैठने के लिए मजबूर करती थी। लड़के का मेडिकल करने वाले डॉक्टर ने कहा कि उसने इसके पहले किसी इंसान के शरीर पर इतने जख्म नहीं देखे। वूड्स पर बच्चे को टॉर्चर करने और खतरनाक औजारों के इस्तेमाल का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोप लगाया कि बच्चे को महिला और उसके प्रेमी ने दो साल तक टॉर्चर किया। अब तक उसके प्रेमी की पहचान नहीं हो सकी है।

गर्म रॉड से जलाए नाजुक अंग
पीड़ित बच्चे ने बताया कि उसकी मां के प्रेमी ने एक बार उसे पकड़कर गर्म स्टोव पर बैठाया और फिर गर्म रॉड से उसके नाजुक अंगों को जलाया था। उसने कहा, 'मेरी मां और उसका प्रेमी उसे अलमारी में ही सोने को मजबूर करते थे। वे मुझे बाथरूम जाने भी नहीं देते थे। मुझे घर से बाहर जाने की इजाजत भी नहीं थी।'
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications