बिना मास्क अंदर जाने से रोका तो बहनों ने सिक्योरिटी गार्ड को 27 बार घोपा चाकू
नई दिल्ली। शिकागो (Chicago) की दो बहनों पर फर्स्ट डिग्री मर्डर का आरोप तय किया गया है। दोनों बहनों ने एक सिक्योरिटी गार्ड पर 27 बार चाकुओं से हमला कर दिया था। गार्ड ने दोनों बहनों से स्टोर में घुसने के लिए मास्क लगाने और स्टोर के बाहर रखे हैंड सैनेटाइजर का इस्तेमाल करने को कहा था।

शिकागों पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि दो बहनें जेसिका हिल, 21 और उसकी बहन जायला, 18 शिकागो के एक शू स्टोर पर आई थीं। जहां मास्क पहनने से इनकार करने पर पहले उनकी सिक्योरिटी गार्ड से बहस हुई। रविवार को दोनों बहनों में एक ने स्टोर पर पहुंचकर गार्ड पर चाकू लेकर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया जिसमें गार्ड के गर्दन, पीठ और हाथ पर गंभीर चोट आई है।
दोनों बहनों को भेजा गया जेल
पुलिस के मुताबिक गंभीर घायल 32 वर्षीय गार्ड को माउंट सिनाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं दोनों बहनों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और नजदीकी अस्पताल में उनकी मामूली चोटों का इलाज कराया गया। पुलिस के मुताबिक दोनों बहनें ठीक ठाक हैं और दोनों को कुक काउंटी जेल में भेज दिया गया है।
फर्स्ट डिग्री हत्या के प्रयास का मामला
अभियोजन पक्ष के वकील ने बताया कि मंगलवार को बॉण्ड काउंटी जज मैरी मारुबियो की सर्किट कोर्ट ने दोनों पर फर्स्ट डिग्री हत्या के प्रयास का मामला तय करने और बिना बॉण्ड के रखने का आदेश दिया। वहीं बहनों के वकील से संपर्क नहीं हो सका लेकिन बताया गया कि उनके वकील ने कोर्ट में इसे आत्मरक्षा में उठाया गया कदम कहा था।
बचाव पक्ष के वकील ने ये भी कहा कि दोनों का अपराध करने का कोई इरादा नहीं था और न ही दोनों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड है लेकिन घावों को देखते हुए जज ने बचाव पक्ष के तर्कों को खारिज कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications