धर्म के नाम पर जेहाद की लड़ाई लड़ रहा था चार्ली हेब्दो का हमलावर

पेरिस में चार्ली हेब्दो हमले में शामिल शेरिफ काउची को पुलिस ने मार गिराया है। काउची जार्ली हेब्दो के पत्रकारों सहित 12 लोगों के नरसंहार में शामिल था जोकि एक समय कट्टर जेहादी रह चुका है। काउची के खिलाफ 2008 में मुकदमा भी चला था जब यह येमन जाकर अल कायदा में शामिल होने जा रहा था।

charlie hebdo attacker

काउची पूर्व में एक पिज्जा डिलिवरी करने की नौकरी करता था। लेकिन जिस तरह से काउची कट्टर जिहाद के नाम पर खूंखार आतंवादी बन गया उसने इसकी खूनी चेहरे को दुनिया के सामने कर दिया है।

2008 में चला मुकदमा
शेरिफ काउची को जेहाद के नाम पर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के चलते 18 महीनों की जेल की सजा सुनाई गयी थी। शेरिफ पर अल कायदा में शामिल होने के लिए येमन जाने का आरोप था जिसके चलते उसे जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। हालांकि उसकी रिहाई के बाद उसपर कड़ी नजर रखी जा रही थी कि रिहाई के बाद वह

किसी खूनी वारदात को अंजाम न दे।
ट्
रायल के दौरान यह बात सामने आयी कि काउची ने धर्मगुरु से शिक्षा ली जिसने उसे जिहाद के लिए उकसाया है। काउची ने बताया कि शहीद की मौत मरना शान की बात है और इसके बाद मैंने धर्म की लड़ाई शुरु करने का फैसला लिया। उसने सुनवाई के दौरान बताया कि शहीद की मौत मरना हमेशा से ही फक्र की बात है। साथ ही उसे फिदायी हमले में मरने के भी फायदों को बताया गया।

2007 में ली ट्रेनिंग
काउची जिस दौरान अल कायदा की ओर झुक रहा था उसी समय काउची पेरिस के एक युवा ग्रुप में शामिल हुआ था। इस दौरान काउची ने ट्रेनिंग ली जिसने उसे धर्म के लिए लड़ाई को लड़ने के लिए और मजबूत किया।
काउची के अनुसार जो ट्रेनिंग दी गयी वह शुरुआती चरण की थी। हालांकि हमें हथियार नहीं दिये गये लेकिन हथियारों के स्केच दिखाये गये थे और उनके इस्तेमाल के बारे में भी बताया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+