Chandrayaan-3 को लेकर बड़ा अपडेट, ISRO ने कहा- 3 मीटर बाद रोवर के सामने आया गड्ढा, फिर क्या हुआ? जानिए

चंद्रमा पर चंद्रयान-3 के कदम पड़ने बाद मिशन ने पूरी तरह से काम करना शुरू कर दिया है। चंद्रमा की सतह की जांच करने के लिए रोवर अपने मिशन पर आगे बढ़ रहा है। मिशन को लेकर इसरो ने एक और अपडेट जारी किया है।

Chandrayaan-3: भारतीय अंतरिक्ष अनुंसधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-3 को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। स्पेस एजेंसी ने कहा कि चंद्रमा पर अपने मूल स्थान से रोवर कछ ही दूर पर आगे बढ़ा था, इस बीच एक गड्ढा सामने आ गया। जिसके चलते रोवर को अपना रास्ता बदलना पड़ा है। इसरो के मुताबिक चंद्रयान से जुड़े सारे डिवाइसेज सही तरीके से काम कर रहे हैं। रोवर अपने अपने मिशन पर आगे बढ़ रहा है।

इसरो की ओर सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि गया कि चंद्रयान-3 अपने मिशन पर लगातार आगे बढ़ रहा है। 27 अगस्त, 2023 (रविवार) को रोवर को अपने स्थान से 3 मीटर आगे बढ़ा था। इस दौरान उसके सामने 4 मीटर व्यास वाले गड्ढे का सामना करना पड़ा। इसरो ने आगे कहा, " 4 मीटर व्यास वाले गड्ढा सामने आने के कारण रोवर को पथ पर वापस लौटने का आदेश दिया गया। यह अब सुरक्षित रूप से एक नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।"

Chandrayaan-3 update by ISRO

चंद्रयान-3 की 23 अगस्त को चांद की सतह पर उतरने के साथ भारत उन चारो देशों की सूची में शामिल हो गया है, जिन्होंने चांद पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग की है। इसरो के नए मिशन के चंद्रमा की कक्षा में पहुंचते हि चंद्रयान-2 के आर्बिटर से संपर्क स्थापित हो गया था। ऐसे में भारतीय स्पेस एजेंसी के पास चंद्रयान-3 की निगरानी का दोहरा विकल्प उपलब्ध हो गया था। इसरो को ताजा अपडेट के मुताबिक रोवर ने 27 अगस्त यानी रविवार तक 3 मीटर से अधिक चंद्रमा की सतह पर सफर तय किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+