Chandrayaan-3: चांद के एक कोने से पृथ्वी का दीदार, विक्रम लैंडर ने भेजीं नई तस्वीरें

विक्रम लैंडर ने चांद पर जिस जगह इस तस्वीरों को कैप्चर किया है उनमें से दो तीन क्रेटर्स के नाम भी बताए गए हैं। इसरो ने इसको लेकर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें चंद्रमा की सतह के अलग- अलग लुक देखे गए।

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 अब चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के बिल्कुल करीब है। दो दिन पहले ही विक्रम लैंडर चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग हुआ है। इस दौरान लैंडर ने कुछ तस्वीरें कैप्चर कीं। इसमें से एक तस्वीर ऐसी भी है, जिसमें चंद्रमा की सतह से पृथ्वी दिखाई दे रही है। इसरो द्वारा जारी की गई ये नई तस्वीरें अद्भुत हैं, क्योंकि पहली बार चांद की सतह के इतने करीब से पृथ्वी की तस्वीर टेलीस्कोप में कैद हुई है।

भारतीय स्‍पेस एजेंसी इसरो (ISRO) ने शुक्रवार को डिबूस्टिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसरो ने ताजा अपडेट में कहा है कि लैंडर मॉड्यूल अच्‍छी स्थिति‍ में है। सभी सिस्टम सामान्‍य रूप से काम कर रहे हैं। वहीं प्रज्ञान रोवर भी चांद के नजदीक पहुंच गया है। लैंडर मॉड्यूल को अब अगली बार 20 अगस्‍त को डिबूस्‍ट किया जाएगा।

Chandrayaan-3 photo

शुक्रवार (18 अगस्त) को डिबूस्टिंग के दौरान विक्रम लैंडर ने कुछ खास तस्वीरें भेजीं। इसरो ने अपने लेटेस्‍ट ट्वीट में इसे शेयर किया है। विक्रम लैंडर की चंद्रमा से न्‍यूनतम दूरी 113 किलोमीटर और अधिकतम दूरी 157 किलोमीटर रह गई है। अब 20 अगस्‍त को दूसरी बार विक्रम लैंडर को डिबूस्‍ट किया जाएगा। अनुमान है कि तब लैंडर विक्रम चांद से महज 100 किलोमीटर दूर रह जाएगा।

बता दें कि 18 अगस्त 2023 को जारी अपडेट के मुताबिक चंद्रमा से अब उसकी दूरी मात्र 113 किलोमीटर रह गई थी। अब अगली बूस्टिंग के बाद ये दूरी घटकर 24 किलोमीटर रहने का अनुमान है। इसके बाद अब 23 तारीख का इंतजार रहेगा, जब चंद्रयान-3 मिशन के जरिए भारत इतिहास रचेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+