Video: जब अमेरिका में प्लेन पर गिरी बिजली, वाइरल हुआ वीडियो
नयी दिल्ली। आसमान से बिजली गिरने की खबरें तो आपने बहुतों बार पढ़ी होगी, लेकिन अमेरिका में इस आसमानी बिजली ने किया उसके बारे में शायद इससे पहले कभी नहीं सुना होगा। सैकड़ों मुसाफिरों से भरे एक अमेरिकी विमान पर बिजली गिरी।

अटलांटा एयरपोर्ट पर खड़े डेल्टा एयरलाइंस के बोईंग 737 विमान पर भारी बारिश के बीच आसमानी बिजली उस वक्त गिरी जब प्लेन टेकऑफ की तैयारी में था। उस वक्त विमान में 111 लोग सवार थे। लेकिन इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। वीडियो के मुताबिक यह घटना 18 अगस्त की है। जब आसमान से बिजली ठीक विमान के पिछले हिस्से पर गिरी। घटना की ये वीडियो वाइर हो गई है। देखिए फ्लाइट पर कैसे गिरी आसमानी बिजली।












Click it and Unblock the Notifications