स्पेन से अलग होकर 'कैटालोनिया' बनने जा रहा है अलग मुल्क
मैड्रिड। स्पेन का उत्तर-पूर्वी भाग कैटालोनिया अपने देश से अलग होने की मांग कर रहा है और जल्द ही दुनिया के नक्शे पर एक अलग मुल्क बनकर उभर सकता है। स्पेन के स्वायत्त क्षेत्र कैटालोनिया के नेता कार्ल्स पुइगडेमोंट ने कहा कि स्पेन से स्वतंत्र होने की घोषणा चंद दिनों की बात है। कैटालोनिया को लेकर जनमत संग्रह पिछले रविवार (1 अक्टूबर, 2017) को हो चुका है और लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हुए स्पेन से अलग होने की इच्छा जताई है।

हालांकि, स्पेन के मीडिया के मुताबिक ये जनमत संग्रह बहुत ही विवादास्पद था, जिसमें आधे लोगों ने ही हिस्सा लिया था। अब ऐसी अटकले लगाई जा रही है कि अगले हफ्ते तक कैटालोनिया स्पेन से अलग हो जाएगा।
जनमत संग्रह के बाद कैटालोन राजनेता मिरेइआ बोया ने ट्वीट कर आजादी की घोषणा की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हम जानते हैं कि वे लोग हमारे सामने शर्ते रखेंगे, गिरफ्तारी हो सकती है... लेकिन हम तैयार हैं, और किसी भी मामले में इसे रोक नहीं सकते'।
कैटालोन के प्रेसिडेंट कार्ल्स पुइगडेमोंट ने तो यहां तक कह दिया कि अगर स्पेनिश सरकार ने हस्तक्षेप करने की कोशिश करेगी और कैटालोनिया सरकार पर नियंत्रण करने की कोशिश करेगी, तो यह एक ऐसी गलती होगी जो सब कुछ बदल देगी।
स्पेन में कैटालोनिया को लेकर हुए जनआंदोलन में हिंसा भी देखने को मिली है। इस हिंसा में कई नागरिक और पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
वहीं, स्पेन के राजा ने कैटालोनिया के अलग होने की आलोचना करते हुए कहा कि जिन कैटालोन नेताओं ने इस जनमत संग्रह का आयोजन करवाया है, उन्होंने राज्य की सत्ता का अपमान किया है। उनके अनुसार, स्पेन से कैटालोनिया के अलग होने पर देश को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications