भारत ने फंड में थोड़ी कमी क्या की, मालदीव की मदद की बात करने लगा भिखमंगा पाकिस्तान, खुद इस साल होगा दिवालिया
Pakistan support Maldives: भारत संग मालदीव के तनाव के बीच पाकिस्तान अब द्वीप देश के समर्थन में आ गया है। खुद दिवालिया होने के कगार पर खड़े पाकिस्तान ने मालदीव की आर्थिक मदद करने का भरोसा दिया है।
ये भरोसा पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर उल हक काकर ने मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु से फोन पर बातचीत के दौरान दिया। इस दौरान पीएम काकर ने मालदीव-पाकिस्तान के द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने मालदीव के विकास कार्यों में मदद करने का भरोसा दिया।

पीएम काकर और राष्ट्रपति मुइज्जू के बीच बातचीत
राष्ट्रपति कार्यालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान, पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर-उल हक काकर ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।
इसमें कहा गया है, "मुइज्जू को मालदीव की तत्काल विकास जरूरतों को पूरा करने के लिए पाकिस्तानी सरकार के समर्थन का भी आश्वासन दिया गया है।" दोनों नेताओं ने दोनों देशों की शीर्ष प्राथमिकताओं पर चर्चा की और अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बात की।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि काकर ने जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने के मालदीव के प्रयासों को अपना समर्थन और सहायता भी दी। मालदीव ने 26 जुलाई, 1966 को पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किए। पाकिस्तान जहां चीन का करीबी सहयोगी है, वहीं राष्ट्रपति मुइज्जू को बीजिंग समर्थक भी माना जाता है।
मालदीव के लिए मदद कम की
आपको बता दें कि मालदीव के राजनेताओं की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पोस्ट करने के बाद पैदा हुए राजनयिक विवाद के बीच, भारत ने द्वीप राष्ट्र को की जाने वाली मदद में 22 फीसदी की कटौती कर दी है।
2024-25 वित्तीय वर्ष में मालदीव के विकास में मदद पहुंचाने के लिए 600 करोड़ रुपये ही आवंटित किए गए हैं। जबकि 2023-24 में सरकार ने मालदीव को 770.90 करोड़ रुपये की मदद पहुंचाई थी।
विदेश मंत्रालय के जरिए ये मदद अलग-अलग स्कीमों के तहत मालदीव तक पहुंचाई जाती है। भारत ने 2023-24 में भूटान के बाद सबसे अधिक मदद मालदीव को पहुंचाई थी।












Click it and Unblock the Notifications