'वो 50 फीट का UFO था, उसकी उड़ान से पहले आया तूफान', मैकेनिक ने TV पर सबूत के तौर पर दिखाई फोटो

नई दिल्ली: एलियंस के वजूद को लेकर अभी तक वैज्ञानिकों के पास कोई ठोस सबूत तो नहीं हैं, लेकिन वक्त-वक्त पर इसको देखे जाने के दावे किए जाते हैं। अब एक कार मैकेनिक ने उड़न तस्तरी यानी UFO को देखने का दावा किया है। साथ ही उसने सबूत के तौर पर फोटो भी दिखाई। हैरानी की बात है कि इस तस्वीर को एक नेशनल टेलीविजन पर दिखा दिया गया, जिससे जनता में हड़कंप मच गया।

 कहां की है घटना?

कहां की है घटना?

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक मैक्सिको में एक शख्स ने दावा किया कि उसने एलियंस के यान को देखा है। वो एक डिस्क के आकार का था, जो करीब 50 फीट का रहा होगा। वैसे तो वो यूएफओ कुछ देर बाद गायब हो गया, लेकिन उससे पहले वहां पर एक तूफान दिखाई दिया। शुरू में तो कोई उस शख्स की बात का विश्वास नहीं कर रहा था, लेकिन बाद में उसने कुछ तस्वीरें जारी कीं। जिसे देख लोग हैरान रह गए।

 तूफान के साथ दिखा UFO

तूफान के साथ दिखा UFO

चांदी की गोल वस्तु की तस्वीरें जो फेसबुक पर शेयर होने के बाद वायरल हो गई थीं। उसे एक नेशनल टेलीविजन पर दिखाए जाने के बाद मेक्सिको में हड़कंप मच गया। बाद में पता चला कि उस फोटो को जुआन मैनुअल सांचेज नाम के शख्स ने खींचा था। एक तूफान को कैद करते वक्त उन्होंने यूएफओ को देखा। वायरल फोटोज उसी वक्त की हैं।

फोटो सही है या झूठी?

फोटो सही है या झूठी?

वैसे इन तस्वीरों के जारी होते ही लोगों में हलचल पैदा हो गई, लेकिन अभी तक ये पुष्टि नहीं हो पाई है कि ये तस्वीरें सही हैं या फिर झूठी। मीडिया से बात करते हुए जुआन ने उन लोगों पर पलटवार किया, जो उनकी खींचा फोटो पर सवाल उठा रहे थे। साथ ही वो अपनी बताई कहानी पर कायम रहे, क्योंकि 17 अगस्त को मैक्सिकन टेलीविजन स्टेशन आरडीटीवी को उन्होंने घटना की डिटेल दी थी।

क्यों नहीं बनाया वीडियो?

क्यों नहीं बनाया वीडियो?

वहीं उनके दावे का पत्नी और उनके एक अन्य सहकर्मी ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि रहस्यमयी तस्तरी तेजी से आसमान की ओर गई और उससे पहले वहां पर तूफान जैसा कुछ आया था। जुआन के मुताबिक वो काफी हैरान थे, लेकिन उस चीज को देखकर वो डरे नहीं। उन्होंने आगे कहा कि घटना के वक्त मेरा कैमरा फोटो मोड में था, ऐसे में तुरंत उन्होंने उसकी तस्वीरें खीचीं। जब तक उनको वीडियो बनाने का आइडिया आया, तब तक वो रहस्यमयी चीज गायब हो चुकी थी।

शुरू में स्थिर थी रहस्यमयी चीज

शुरू में स्थिर थी रहस्यमयी चीज

जुआन के मुताबिक वो वर्कशॉप के बाहर काम कर रहे थे, तभी उनको आसमान में काले बादल दिखे। उनको ऐसा लग रहा था जैसे तूफान आने वाला है। इसके बाद उनको यूएफओ जैसी चीज दिखी। वो एक जगह पर स्थिर थी, लेकिन बाद में वो ऊपर जाने लगी। वो ठीक उस इमारत के ऊपर था। वो धीरे-धीरे दूर गया और फिर वहां से गायब हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+