Rishi Sunak Office: लंदन में यूके PM ऋषि सुनक के ऑफिस डाउनिंग स्ट्रीट के गेट से टकराई कार, मचा हड़कंप
UK PM Rishi Sunak: यूनाइटेड किंगडम की राजधानी लंदन के 0 डाउनिंग स्ट्रीट के सामने के गेट से कार टकरा गई। ये वही जगह है, जहां यूके के पीएम ऋषि सुनक का ऑफिस और निवास है।

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में डाउनिंग स्ट्रीट के सामने के गेट से एक कार टकराई है, जहां कार हादसे का शिकार हुई, वहां यूके प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का ऑफिस और आवास है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घातक ड्राइविंग के आरोप में ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसकी जानकारी लंदन पुलिस ने साझा की।
दरअसल, एक कार 10 डाउनिंग स्ट्रीट, लंदन के सामने के गेट से अचानक टकरा गई थी। इधर ही पीएम ऋषि सुनक का ऑफिस और घर है। पुलिस ने अपने बयान में कहा कि दोपहर 4:20 बजे के लगभग व्हाइटहॉल पर डाउनिंग स्ट्रीट के गेट से एक कार जा टकराई। जिसके बाद तुरंत एक्शन लेते हुए सुरक्षाकर्मियों ने घटनास्थल से एक शख्स को गिरफ्तार किया है।
सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ी एक वीडियो क्लिप भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक सफेद कार को उसके बूट के साथ डाउनिंग स्ट्रीट के गेट से टकराई हुई दिखाई दे रही है।
लंदन में हुई इस घटना के बाद मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने एक बयान में कहा, "सशस्त्र अधिकारियों ने घटनास्थल से एक व्यक्ति को आपराधिक क्षति और खतरनाक ड्राइविंग के संदेह में गिरफ्तार किया। किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। पूछताछ जारी है।"
Recommended Video
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक एक गवाह ने बताया कि गेट के बाहर एक छोटा वाहन था, जिसके दरवाजे और ट्रंक खुले थे। डाउनिंग स्ट्रीट के पास से गुजरने वाली एक मुख्य सड़क व्हाइटहॉल के साथ घेरा डाला गया था, जहां कई सरकारी विभाग स्थित हैं।
इधर, डाउनिंग स्ट्रीट के अंदर के अधिकारियों को कथित तौर पर घर के अंदर रहने के लिए कहा गया है। साथ ही इस बात का भी पता नहीं चल पाया था कि पीएम सुनक घटना के समय अपने कार्यालय में थे या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications