काबुल: उपराष्ट्रपति उम्मीदवार को निशाना बनाकर हमला, विस्फोट में 1 की मौत 13 घायल
काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रविवार को हुए कार बम धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 13 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि, ये हमला अफगानिस्तान में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय के प्रमुख अमरुल्ला सालेह को निशाना बनाकर किया गया था। इस हमले में हालांकि अमरुल्ला सालेह सुरक्षित हैं। कार्यालय पर हमला करने वाले हमलावरों में से एक को मार दिया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुाताबिक गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने कहा कि लगभग पांच बचे के ग्रीन ट्रेंड कार्यालय के पास एक बम धमाका हुआ, इसके बाद कई हमलावर कार्यालय में घुस गए। बम ब्लास्ट में अफगानिस्तान ग्रीन ट्रेंड के एक कार्यालय को निशाना बनाया गया जो राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय के पूर्व प्रमुख और उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार अमरुल्लाह सालेह द्वारा चलाया गया एक राजनीतिक आंदोलन था।
काबुल कार बम ब्लास्ट के बाद अफगानिस्तान ग्रीन ट्रेंड के कार्यालय से राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय के पूर्व प्रमुख अमरुल्लाह सालेह को सुरक्षित निकाला गया। सुरक्षाबलों ने इलाके के घेर को लिया है। बता दें कि तालिबान के साथ शांति वार्ता के लिए अमेरिका के नेतृत्व वाले प्रयासों के बावजूद अफगानिस्तान में हाल ही दिनों में आतंकी घटनाओं में इजाफा देखने को मिल रहा है।
बता दें कि, अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में चुनाव से पहले बृहस्पतिवार को हुए 3 धमाकों में 10 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 5 महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल हैं। इन हमलों की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है। विद्रोहियों का देश के लगभग आधे इलाके पर कब्जा है और वे लगभग रोजाना सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर हमले करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications