अफगानिस्तान में कार बम धमाका , 89 की मौत

बाजार में उस वक्त काफी भीड़भाड़ थी, जब मस्जिद के पास से गुजर रही विस्फोटकों से भरी एक कार में भीषण धमाका हुआ। यह हमला पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र की सीमा से करीब हुआ। इस इलाके में पिछले कुछ सप्ताह से पाकिस्तान की सेना आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बना रही है, जिसके चलते आतंकवादी अफगानिस्तान की ओर भाग रहे हैं। साथ ही यह हमला ऐसे वक्त पर किया गया है जब देश में हुए विवादित राष्ट्रपति चुनाव में दोबारा मतगणना का काम चल रहा है।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, 2001 के बाद अफगानिस्तान में किया गया यह सबसे घातक आतंकी हमला है। बम हमलावर ने विस्फोटकों से भरे अपने वाहन से एक मस्जिद एवं बाजार के नजदीक विस्फोट कर लिया। जिसमें मारे गए सभी लोग नागरिक हैं। साथ ही हमले में कई दुकानें और आस पास की इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक रामादान के दिनों में सुबह के वक्त बाजार में काफी भीड़ होती है। लिहाजा, मरने वालों की संख्या अभी बढ़ सकती है।
घटना के तुरंत बाद अफगानी सेना ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
वही पक्तिका में हमले के बाद कुछ घंटे बाद ही उत्तरी इलाके में सड़क किनारे हुए एक धमाके में राष्ट्रपति भवन के कर्मचारियों को लेकर जा रहा वाहन विस्फोट की चपेट में आ गया। इस धमाके में दो लोगों की मौत हो गई।
इन हमलों के लिए फिलहाल किसी भी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन संदेह तालिबान एवं अन्य इस्लामिल समूहों पर किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications