कैंसर की आखिरी स्टेज पर अस्पताल में ही दुल्हन बनी लड़की, शादी के 18 घंटे बाद तोड़ा दम

नई दिल्ली। हीथर को डॉक्टरों ने कह दिया था कि अब उसकी जिंदगी ज्यादा नहीं बची है, ये सुन हीथर ने हिम्मत नहीं हारी और अपनी आखिरी ख्वाहिश ब्वॉयफ्रेंड से बताई। उसने कहा कि वो दुल्हन बनना चाहती है। हीथर बिस्तर से नहीं उठ सकती थी, ऐसे में अस्पताल के उसके कमरे को सजाया गया और बेड पर ही उसे दुल्हन के कपड़े पहनाए गए। हीथर ने शादी की और अपनी इस ख्वाहिश के बाद वो सिर्फ 18 घंटे ही जिंदा रही।

 दुल्हन बनकर खूब हंसीं हीथर

दुल्हन बनकर खूब हंसीं हीथर

अमेरिका के कनेक्टिकट की हीथर मोजर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में उसकी मुस्कुराहट की भी चर्चा है। दुल्हन बनी हीथर लगातार मुस्कुराती रही और 18 घंटे की शादीशुदा जिंदगी के बाद दुनिया को छोड़ गई। हीथर मोजर नाम की यह लड़की कैंसर से पीड़ित थी। हीथ मोजर को डांस का शौक था और डांस क्लास में ही उसकी प्रेम कहानी शुरू हुई थी।

तीन साल पहले शुरू हुई थी प्रेम कहानी

तीन साल पहले शुरू हुई थी प्रेम कहानी

मई 2015 में एक डांस क्लास के दौरान हीथर की मुलाकात डेविड से हुई थी। दोनों को बीच प्यार हो गया तो दोनों नेफैसला किया कि वो शादी कर साथ रहेंगे। दोनों के बीच सबकुछ ठीक चल रहा था लेकिन तभी हीथर बीमार पड़ीं और पता चला कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है। दिसंबर 2016 को हीथर को ब्रेस्ट कैंसर होने की बात पता चलने के बाद चीजें अचानक ही बदल गईं। हीथर की बीमारी को जानने के बावजूद डेविड ने उसे प्रपोज किया और शादी करने की बात कही।

डॉक्टरों के जवाब देने पर की शादी

डॉक्टरों के जवाब देने पर की शादी

हीथर की तबीयत बिगड़ी तो डॉक्टरों ने बताया कि कैंसर हीथर के दिमाग तक पहुंच चुका है और अब कब वो आखिरी सांस ले ले कहा नहीं जा सकता। इसके बाद 22 दिंसबर को हीथर और डेविड ने शादी कर ली। सैंट फ्रांसिस चैपल में हीथर और डेविड के एक दूसरे के हो गये। शादी के बाद हीथर के मुंह के एक लफ्ज नहीं निकला, उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई और 18 घंटे गुजरते-गुजरते 23 दिसंबर को हीथर ने दुनिया छोड़ दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+