कनाडा के स्नाइपर ने सिर्फ 10 सेकेंड में 3.2 किलोमीटर दूर बैठे ISIS आतंकी को किया ढेर
टोरंटो। कनाडी की स्पेशल फोर्सेज में शामिल एक स्नाइपर ने दो मील से कुछ ज्यादा यानी 3.2 किलोमीटर की दूरी पर बैठे आईएसआईएस के आतंकी को निशाना बनाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। इस स्नाइपर ने ब्रिटिश स्नाइपर के उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है जिसमें उसने सबसे कम दूरी से गोली चलाकर एक आतंकवादी को मारा था।

आतंकी को नहीं थी कोई खबर
टोरंटो के ग्लोब एंड मेल न्यूजपेपर ने एक मिलिट्री सोर्स के हवाले से लिखा है कि स्नाइपर ने इराक की एक ऊंची बिल्डिंग से मैकमिलन टीएसी-50 स्नाइपर राइफल से गोली चलाई थी। इस गोली को 2.19 मील यानी 3.2 किलोमीटर तक पहुंचने में 10 सेकेंड से भी कम का समय लगा। इतनी दूरी लंदन में बिग बेन और लंदन टावर के बीच है। सूत्रों की ओर से बताया गया है कि इस गोली की वजह से इराक की सेना पर होने वाले आईएसआईएस के हमले को फेल कर दिया था। न्यूजपेपर में लिखा है आईएसआईएस के आतंकी एक इलाके में बम गिराने वाले थे और अगर ऐसा हो जाता तो फिर उस इलाके में मौजूद एक बड़ी आबादी प्रभावित होती, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। स्नाइपर काफी दूर था इसलिए आतंकियों को इस बात का पता भी नहीं लग पाया कि उनके साथ क्या होने वाला है।
तोड़ा ब्रिटिश स्नाइपर का रिकॉर्ड
इससे पहले यह रिकॉर्ड ब्रिटिश आर्मी के स्नाइपर क्रेग हैरीसन के पास था। हैरीसन ने अफगानिस्तान के हेलमंद में 1.53 मील की दूरी से दो आतंकवादियों को मारा था। कनाडा के स्पेशल ऑपरेशंस कमांड ने इस बात की पुष्टि की है कि ज्वॉइन्ट टॉस्क फोर्स 2 के एक सदस्य ने सफलतापूर्व अपने टारगेट को हिट किया। हालांकि उन्होंने यह बताने से साफ इनकार कर दिया किया कि गोली कब चलाई गई थी। ज्यादा जानकारी न देने के पीछे जो वजह बताई गई है वह स्नाइपर की सुरक्षा से जुड़ी है। कमांड का कहना है कि वह यह नहीं बता सकती है कि कब और कैसे इस रिकॉर्ड को पूरा किया गया। कनाडा के मेजर जनरल माइकल राउल ने इस रिकॉर्ड अविश्वसनीय बताया है। गोली को एक कैमरे में रिकॉर्ड किया जा रहा था और स्नाइपवर को भी इस बात के बारे में नहीं मालूम नहीं था।












Click it and Unblock the Notifications